लखनऊ, उत्तर प्रदेश 12 अप्रैल। राष्ट्र उदय पार्टी के मा. बाबू राम पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप पाल को एक साक्षात्कार में बताया कि पाल, बघेल, धनगर समाज की सर्वदलीय राजनैतिक चिन्तन संगोष्ठी बुधवार दिनांक 13 अप्रैल, 2022 प्रातः 11.00 बजे, होटल हेवेन ग्रैंड, विक्रांत खंड नियर हाई कोर्ट, बीबीडी टावर के सामने, शहीद पथ, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित है।
इस संगोष्ठी में पाल समाज की वर्तमान राजनीतिक दुर्दशा तथा समाज के उत्थान के कारकों, क्रियाविधि, नेतृत्व आदि पर चर्चा और परिचर्चा होना है। पूरे प्रदेश के पाल समाज के अनेकों सामाजिक और राजनीतिक दल के बुद्धिजीवी प्रतिभाग कर रहे हैं और समाज की राजनीतिक एकता की रूपरेखा पर अपना मंतव्य रखेंगे।अतः सभी से अपेक्षा है कि उक्त बैठक में सहभागी बनकर अपने अमूल्य विचारों से बेहतरी के लिये समाज के राजनैतिक एवं सामाजिक व्यक्तियों का मार्गदर्शन करें।
साक्षात्कार के इस अवसर पर श्री के.के. पाल, श्रीराम पाल, श्रीमती उमा पाल, विश्व पाल, नीतू सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मा. बाबू राम पाल ने प्रदीप पाल के पौते प्रिय जय जगत को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
प्रदीप पाल ने इस अवसर पर बताया कि हम वर्तमान वैश्विक डिजीटल युग में प्रिन्ट, इलेक्ट्रानिक तथा सोशल मीडिया का भरपूर सकारात्मक उपयोग करके विश्व के प्रत्येक घर तथा प्रत्येक परिवार को प्रकाशित करने के लिए आप सभी के सहयोग से निरन्तर प्रयासरत हैं। हमें तो आखिरी घर तक दीपक जलाना है। सभी को मोहन धारा दैनिक समाचार पत्र तथा हरि कमल दर्पण की प्रतियां भेंट की गयी।
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
www.palworldtimes.com
Whatsapp : 9839423719












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।