सर्वदलीय राजनैतिक चिन्तन संगोष्ठी का आयोजन 


स्वजातीय सम्मानित बंधु, 
    आपको सादर अवगत कराना है कि कल दिनांक 13 अप्रैल 2022 को दिन बुधवार, समय प्रातः 11 बजे से सर्वदलीय राजनैतिक चिन्तन संगोष्ठी का आयोजन कुछ सामाजिक बंधुओं द्वारा हेवेन ग्रांट होटल विक्रान्त खण्ड, गोमती नगर, कामता चैराहे के पास, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में की जा रही है, जिसमें पाल समाज की वर्तमान राजनीतिक दुर्दशा तथा समाज के उत्थान के कारकों, क्रियाविधि, नेतृत्व आदि पर चर्चा और परिचर्चा होना है। पूरे प्रदेश के पाल समाज के अनेकों सामाजिक और राजनीतिक दल के बुद्धिजीवी प्रतिभाग कर रहे हैं और समाज की राजनीतिक एकता की रूपरेखा पर अपना मंतव्य रखेंगे।
    अतः सभी से अपेक्षा है कि उक्त बैठक में सहभागी बनकर अपने अमूल्य विचारों से बेहतरी के लिये समाज के राजनैतिक एवं सामाजिक व्यक्तियों का मार्गदर्शन करें।
भवदीय 
डा. सी.एल. पाल शीलू
जानकीपुरम, लखनऊ 
Whatsapp : 9839423719
www.palworldtimes.com

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।