सुभाष चिल्ड्रेन होम, कानपुर के छोटे-छोटे बच्चों के बीच पाल वल्र्ड टाइम्स परिवार ने क्रिसमस डे का पर्व मनाया
कानपुर, उत्तर प्रदेश 26 दिसम्बर। पाल वल्र्ड टाइम्स के प्रतिनिधियों के रूप में लखनऊ से प्रदीपजी पाल, एडीटर इन चीफ, श्रीमती उमाजी पाल, श्रीराम पाल, विश्व पाल, आगरा से
11 वर्षीय बालक कोडिंग मास्टर देवांश धनगर, लाखन पाल धनगर तथा मुनीष कुमार ने सुभाष चिल्ड्रेन होम, राजीव विहार, नौबस्ता में लावारिश तथा अनाथ बच्चों के साथ क्रिसमस दिवस तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी का जन्मदिन शनिवार को हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया। होम के बच्चों ने मनोमोहक तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
सुभाष चिल्ड्रेन होम के संचालक कमल कान्त तिवारी तथा श्रीमती आशा तिवारी ने हाल ही में जयपुर में अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 11 वर्षीय बालक कोडिंग मास्टर देवांश धनगर तथा शैक्षिक पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदीपजी पाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्हांेने सुभाष चिल्ड्रेन होम के बच्चों को कोडिंग का प्रशिक्षण देने के लिए देवांश को आमंत्रित किया। देवांश को बच्चों ने उपहार देकर सम्मानित किया। श्रीमती उमाजी पाल ने भी होम के बच्चों को केले तथा नमकीन के पैकेट वितरित किये।
देवांश धनगर ने बताया कि मेरे बनाये गए कई मोबाइल एप प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। मैं देश भर के सैकड़ों बच्चों को आॅनलाइन तथा आॅफ लाइन कोडिंग की शिक्षा दे रहा हूं। साथ ही मैं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क कोडिंग की शिक्षा देने के लिए संकल्पित हूं।
इस अवसर पर प्रदीपजी पाल ने कहा कि सुभाष चिल्ड्रेन होम के संचालक कमल कान्त तिवारी, श्रीमती आशा तिवारी तथा स्टाॅफ के प्रति अपना हार्दिक आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि समाज सदैव इनके इस ईश्वर तुल्य कार्य का ऋणी रहेगा।
देवांश के पिता लाखन पाल धनगर, श्रीमती उमाजी पाल तथा श्रीराम पाल ने सुभाष चिल्ड्रेन होम परिवार की अनुकरणीय सेवाओं के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।
सुभाष चिल्ड्रेन होम के सम्पर्क नम्बर्स इस प्रकार हैं:- 96281-70617, 93367-66940, 99353 09431 तथा 90444 85758.
Pradeep ji Pal
Whatsapp : 9839423719
www.palworldtimes.com












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।