मीडिया जगत की प्रसिद्ध हस्ती डा. अनिल कुमार कटियार ने पारिवारिक एकता अभियान को अपना आशीर्वाद दिया

कानपुर 16 अक्टूबर। राजधानी लखनऊ का पांच सदस्यीय दल के पारिवारिक एकता अभियान को डाॅ. अनिल कुमार कटियार (मोबाइल 9839167939), प्रधान सम्पादक, भारतीय कला साहित्य एवं पत्रकारिता निर्देशिका पुस्तिका, कानपुर, उत्तर प्रदेश ने कल 15 अक्टूबर 2021 को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर दोनों ओर से डा. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस तथा दशहरा पर्व की हार्दिक बधाइयाँ का आदान-प्रदान हुआ।
    डाॅ. अनिल कुमार कटियार ने कहा कि पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से विश्व एकता, जय जगत तथा पारिवारिक एकता के विचारों को अल्प समय में बड़े ही अनूठे तथा प्रभावशाली ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों के उपयुक्त रिश्ते जोड़ने का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़कर इसका लाभ उठाना चाहिए। इस पुनीत अभियान में सभी को तन, मन तथा धन से सहयोग करने के लिए यथा शक्ति आगे आना चाहिए। डा. कटियार ने अपने साक्षात्कार में अनेक सामाजिक समस्याओं के कारगर समाधानों पर सारगर्भित संदेश मीडिया तथा समाजसेवियों को दिया। 
    इस साक्षात्कार वीडियो नीचे शेयर कर रहे हैं। वीडियो को एयरफोन लगाकर सुनने का सादर निवेदन सभी परिजनों से है। ताकि आवाज स्पष्ट रूप से सुनने में सुविधा हो। 
    पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट के संचालक प्रदीपजी पाल ने बताया कि भारतीय कला साहित्य एवं पत्रकारिता निर्देशिका पुस्तिका, कानपुर, उत्तर प्रदेश में प्रकाशित देश के पत्रकारिता जगत से जुड़े लेखक, साहित्कारों एवं मीडिया बन्धुओं को वाट्सअप ग्रुप बनाकर जोड़ा जा रहा है। ताकि इन सम्मानीय हस्तियों के अनुभव तथा विचारों का लाभ समाज को नियमित रूप से मिल सके। साथ ही हम सभी अपने सुख-दुख को वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से आपस में एक बड़े परिवार की तरह मिलकर बांट सके। 
    ज्ञातव्य हो कि प्रदीपजी पाल 41 वर्षों से विश्व के सबसे बड़े विद्यालय सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ में कार्यरत रहते हुए अपनी कलम से समाज की सेवा बड़े ही मनोयोग से कर रहे हैं। आपका कभी लखनऊ आना हो तो आपका पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट के प्रधान कार्यालय/आवास में हार्दिक स्वागत है। 
    पारिवारिक एकता अभियान के अन्तर्गत पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट का पांच सदस्यीय दल लखनऊ से कानपुर महानगर के लिए कार से एक दिवसीय यात्रा पर गया था। इस पांच सदस्यीय दल में प्रदीपजी पाल, श्रीमती उमाजी पाल, श्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती एकता पाल एवं विश्व पाल शामिल थे।     
    प्रदीपजी पाल ने डाॅ. अनिल कुमार कटियार को पारिवारिक एकता की लघु पुस्तिका, वसुधैव कुटुम्बकम् पुस्तक तथा वोटरशिप योजना की लघु पुस्तिका की प्रतियां सादर भेंट की। डाॅ. अनिल कुमार कटियार द्वारा पांच सदस्यीय दल को भारतीय कला साहित्य एवं पत्रकारिता निर्देशिका पुस्तिका तथा उनके द्वारा प्रकाशित प्रयास इंडिया मासिक पत्रिका दी गयी। 

विश्व पाल, मीडिया प्रभारी 
मो. 9335554711    

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।