शैक्षिक सत्र 2020-21 में प्रदेश की डिप्लोमा स्तरीय विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (Lateral Entry) में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से परीक्षा आयोजित कराई गई थी। पालिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के लिए आनलाइन सीबीटी प्रवेश परीक्षाएं 31 अगस्त 2021 से 4 सितम्बर 2021 तक तीन पालियों में हुई थी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के 41 जनपदों में 133 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। इस परीक्षा में प्रवेश के लिए 3,02,066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था तथा परीक्षा में कुल 1,87,694 अभ्यर्थी 62.14 प्रतिशत अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। जिनमें 1,74,770 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गये हैं।
ग्रुप ए में अयोध्या के ग्राम बनघुसरा के विवेक यादव को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। ओबीसी वर्ग में इन्होंने कुल 400.2393 अंक प्राप्त किए हैं।
जनपद अयोध्या के विकास खंड तारून के ग्राम बनघुसरा निवासी विवेक यादव एक सामान्य किसान परिवार से हैं। विवेक यादव ने अपनी मेहनत के बल पर सिद्ध करके दिखा दिया है कि ष्प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। इनके पिता बद्री प्रसाद यादव सामान्य पढ़ें लिखे व्यक्ति तथा उनकी मां श्रीमती रामावती गृहणी है।
इससे पहले पिछले महीने घोषित यूपी केटेट, एग्रीकल्चर पी सी एम ग्रुप की प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में दूसरा एवं पिछड़ी जाति श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया था। विकास यादव ने वर्ष 2019 की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा में 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पांचवा स्थान हासिल किया था। इसी वर्ष आई आई टी जे ई मेंस की परीक्षा में भी 92.5 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया था।
- हरी राम यादव, पूर्व संवाददाता
श्रीराम जन्मभूमि साप्ताहिक
www.palworldtimes.com











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।