आदरणीय बन्धु,
देश के वीर शहीदों को समर्पित पुस्तक ‘वीरता और सम्मान’ का सम्पादन श्री हरिराम यादव, सूबेदार मेजर आनरेरी, सेना वायु रक्षा कोर द्वारा बड़े ही मनोयोग से किया गया है। इस प्रेरणादायी पुस्तक का विमोचन माननीय मुख्यमंत्रीजी, उत्तर प्रदेश द्वारा विगत 26 जुलाई 2021 को कारगिल विजय दिवस पर लखनऊ में किया गया था।
श्रद्धा एवं सम्मान सहित,
भवदीय
प्रदीपजी, लखनऊ
एडमिन/एडीटर
वाट्सअप 98394 23719
पुस्तक - वीरता और सम्मान
देश 1971 के युद्ध की स्वर्ण जयंती मना रहा है। यह युद्ध स्वयं में अभूतपूर्व था। यह सबसे कम दिनों में जीता गया और सबसे ज्यादा सैनिकों के आत्मसमर्पण करने वाला युद्ध था। इस युद्ध में पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।
अब तक लड़े गए युद्धों में हमारे प्रदेश के सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए 01 विक्टोरिया क्रास, 04 परमवीर चक्र, 19 महावीर चक्र तथा 91 वीर चक्र को अपने नाम किया है। इन्हीं वीरों की वीरता को जन जन तक पहुंचाने के लिए ष्वीरता और सम्मानष् नाम की इस पुस्तक को लिखा गया है। इसका प्रकाशन निदेशालय, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, लखनऊ द्वारा किया गया है। कारगिल दिवस के अवसर पर इस पुस्तक का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
इस पुस्तक में भारतीय सेना द्वारा अब तक लड़े गये युद्धों में अपनी वीरता का परचम फहराने वाले और वीरता पदकों से सम्मानित 115 वीरों के जीवन परिचय तथा उनकी शौर्य गाथाओं का वर्णन है।
www.palworldtimes.com











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।