
माननीय श्री एस.पी. ंिसंह बघेल, राज्यमंत्री, कानून एवं न्याय, भारत सरकार द्वारा प्रेषित
समाचार के अनुसार ----- आज दिनांक 6 अगस्त, 2021 को शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ.) के सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों की 8वीं बैठक में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रीजीजू तथा सरकार के अधिकारियों के साथ भाग लिया। शंघाई सहयोग संगठन अपने आठ सदस्य देशों चीन, किर्गिजस्तान, कजाखिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच आपसी विश्वास और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का काम करता है। शंघाई सहयोग संगठन अपने सदस्य देशों के बीच व्यापार, राजनीति, अर्थव्यवस्था, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी, संस्कृति आदि क्षेत्रों में कारगर सहयोगात्मक संबंधों को बढ़ावा देता है।
इस बैठक में वैश्विक महामारी के दौरान अपनाए जाने वाली कार्य नीति, नागरिकों को मुफ्त कानूनी मदद उपलब्ध कराने तथा भ्रष्टाचार दूर करने के लिए विधि मंत्रालय द्वारा बनाए गए नियमों पर चर्चा की गई। यह बैठक काफी उपयोगी हुई और अच्छी रही। इस बैठक के सफलतापूर्वक समापन के बाद उपर्युक्त आठ सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों द्वारा एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया।
palworldtimes.com
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।