लखनऊ, 21 जनवरी। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आस्था सिंह ने उच्च शिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के चार प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है, जिसमें इंग्लैंण्ड की न्यूकैसल यूनिवर्सिटी, किंग्सटन यूनिवर्सिटी, आक्सफोर्ड ब्रुक्स यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग शामिल है। आस्था अब विश्व के इन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से अपने पसंद के विश्वविद्यालय में एकाउन्टिंग एवं फाइनेन्स की उच्च शिक्षा प्राप्त करेगी। आस्था ने अपनी इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने आस्था को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। वर्ष 2022 में सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र रिकार्ड संख्या में विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ायेंगे।











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।