रीवा के सोलर प्लांट पर सियासत, कांग्रेस ने एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होने के दावे पर कहा- मोदी के झूठ में बढ़ोतरी हुई
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए सियासी घमासान तेज हो गया है। यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करने के बाद अब कांग्रेस ने रीवा के सोलर प्लांट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
शुक्रवार को मोदी ने रीवा के सोलर प्लांट का उद्घाटन करते हुए इसे एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट बताया था। इसके बाद वह कांग्रेस के निशाने पर आ गए। पार्टी ने ट्वीट किया- मोदी के झूठ में हुई बढ़ोतरी। इसके बाद भाजपा ने भी पलटवार करते हुए ट्वीट किया- जब किसी पार्टी की कमान मंदबुद्धियों के हाथ में आ जाती है तो क्या पूरी पार्टी मंदबुद्धि हो जाती है?
मोदी के झूठ में हुई बढ़ोतरी,
— MP Congress (@INCMP) July 11, 2020
— रीवा के सोलर पार्क को बताया सबसे बड़ा;
सच ये है-
1- 2245 MW जोधपुर, राजस्थान
2- 2000 MW पवागढ़ा, कर्नाटका
3- 1000 MW कुरनूल, आंध्र प्रदेश
4- 750 MW रीवा, मध्य प्रदेश
मोदी जी,
धीरे-धीरे सच बोलने की प्रैक्टिस क्यों नहीं करते..?#असत्याग्रही_मोदी












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।