सी.एम.एस. के तीन छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 4 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशनरोड कैम्पसके तीनमेधावी छात्रोंअक्षत द्विवेदी, प्रणाम गोयलएवं शौर्यजायसवाल कोभारत सरकारके विज्ञानएवं प्रौद्योगिकीमंत्रालय द्वाराचार-चारलाख रूपयेकी स्कॉलरशिपसे नवाजागया है।सी.एम.एस. छात्रोंको यहस्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्चस्तरीय शिक्षाहेतु प्रदानकी जायेगी, जिसके अन्तर्गतप्रत्येक छात्रको पाँचवर्षों तकप्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चारलाख रुपयेकी धनराशिप्रदान कीजाएगी। इनमेधावी छात्रोंने इसवर्ष कीआई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2024 में अपने मेधात्व काअभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरेदेश में ‘टॉप वनपरसेन्ट’मेरिट सूचीमें स्थानअर्जित कियाहै। इसीअभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रोंको विज्ञानकी उच्चस्तरीयशिक्षा हेतुइस प्रतिष्ठितस्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गयाहै। सी.एम.एस. के इनमेधावी छात्रोंने अपनीसफलता काश्रेय अपनेमाता-पिताएवं शिक्षकोंके अलावासी.एम.एस. केशैक्षिक वातावरणको दियाहै। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधीकिंगडन नेसी.एम.एस. केइन होनहारछात्रों केउज्जवल भविष्यकामना की है। प्रो. किगडन नेसी.एम.एस. प्रधानाचार्याओंव शिक्षकोंका भीआभार व्यक्तकिया जिनकीलगन वकठिन परिश्रमके बलबूतेसी.एम.एस. छात्रनित नयेकीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।