दातिया, मध्य प्रदेश के काली पहाड़ी गांव की सामाजिक तथा आर्थिक दशा बदलने के लिए
जीजान से सीमित साधनों से जुटा एक शिक्षक मोहर सिंह
समाजसेवी एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री मोहर सिंह ने ग्राम काली पहाड़ी, जिला दतिया, मध्य प्रदेश के निवासी है। यह गांव दतिया रेल्वे स्टेशन से 9 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। आप शासकीय माध्यमिक विद्यालय, कमरारी, दातिया में बतौर शिक्षक के पद पर कार्यरत है। आपकी समाज सेवा के कार्य में विशेष रूचि है।
आपका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र की विषम सामाजिक तथा आर्थिक परिस्थितियों के कारण आज देश में ज्यादातर गांववासी गांव से पलायन कर शहरों में निवास कर रहे हैं। इस ग्रामीण पलायन को रोकने के लिए आप गांव में रहकर शहर जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण निर्मित करने के लिए प्रयासरत है। जिससे भारत के गांवों से शहरों की तरफ होने वाले पलायन को रोका जा सके। गांववासी शहरों में भीड़ का हिस्सा ना बने।
आपने अपने ग्राम काली पहाड़ी में अपने निवास के ही एरिया में छोटे-छोटे दो पार्क बनाकर चारों ओर पाम और मोरपंखी के पौधों से सुसज्जित किया है। इन पार्को के चारों ओर पानी की व्यवस्था हेतु नल लगाये गये है। साथ ही चारों ओर पर्याप्त रोशनी हेतु स्ट्रीट लाइट लगाई हैं।
आगे आपकी अपने गांव को स्वीमिंगपूल एवं जिम जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं से भी सुसज्जित करने की मिशन के रूप में व्यापक योजना है। यह कार्य 2-3 वर्ष में पूर्ण हो जायेगा। इस रमणीक स्थल के ठीक सामने सरस्वती जी की मूर्ति तथा उसके ऊपर छतरी लगाकर फुब्बारा भी लगाया जायेगा। आपके इस प्रेरणादायी अभियान की गांववासी भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही आसपास के गांववासी आपसे प्रेरणा लेकर अपने गांव को भी इसी तरह का बनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
आपने गहन चिन्तन तथा मनन करके एक नई लोकतांत्रिक प्रणाली का विचार देश को दिया है। आपकी इस लोकतंत्र प्रणाली में वर्गवार आबादी के अनुसार समान भागीदारी की व्यवस्था होगी। इस हेतु आप माननीय अन्ना हजारे जी, विश्व के सबसे बड़े विद्यालय सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के संस्थापक डा. जगदीश
गांधी जी, पाल वल्र्ड टाइम्स के एडीटर इन चीफ प्रदीपजी पाल सहित अनेक जानी-मानी हस्तियों से एक नई लोकतांत्रिक प्रणाली पर चर्चा करके आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं।
विश्व पाल
मीडिया प्रभारी
पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज वेबसाइट
वाट्सअप 9839423719












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।