विश्व सामाजिक न्याय दिवस (20 फरवरी) तथा अन्तर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस (21 फरवरी) के अवसर पर पारिवारिक एकता, प्रतिभा सम्मान तथा परिचय
साप्ताहिक संगोष्ठी सफलतापूर्वक लखनऊ में सम्पन्न हुई
लखनऊ 22 फरवरी। विश्व सामाजिक न्याय दिवस तथा अन्तर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के अवसर पर पारिवारिक एकता, प्रतिभा सम्मान एवं परिचय साप्ताहिक संगोष्ठी 21 फरवरी 2021 को चन्द्रावल ग्राम सभा, लखनऊ में कोरोना के निर्देशों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह संगोष्ठी मातु अहिल्या बाई होलकर के वसुधैव कुटुम्बकम्, सर्व-धर्म समभाव, पारिवारिक एकता, विश्व एकता तथा सार्वभौमिक जय जगत के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए समर्पित थी। संगोष्ठी में विवाह योग्य युवक-युवतियों के माता-पिता तथा उनके परिजनों ने अपना पारिवारिक परिचय दिया। इस संगोष्ठी का आयोजन पाल वल्र्ड टाइम्स वेब न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट द्वारा किया गया था। संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री उमा शंकर पाल द्वारा की गयी।
संगोष्ठी का शुभारम्भ वसुधैव कुटुम्बकम् की प्रेरणा लोकमाता अहिल्या बाई होलकर तथा सभी महान धर्मों के ईश्वरीय संदेशवाहकों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके तथा पुष्प अर्पित करके चन्द्रावल ग्राम सभा के वरिष्ठ परिजन श्री राम साजन पाल, श्री मुन्ना पाल तथा मुख्य अतिथि कु. ममता पाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, शुरूआत केलेक्शन प्राइवेट लिमिटेड, ब्राण्ड - पानिया द्वारा हुआ। संगोष्ठी का संचालन तथा संयोजन पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट के एडीटर इन चीफ श्री प्रदीपजी ने बड़े ही संतुलित तथा कुशलता के साथ किया। उन्होंने माता-पिता तथा परिजनों से अपने विवाह योग्य बेटों तथा बेटियों के साथ बायोडाटा तथा फोटो के साथ आगामी संगोष्ठियों में शामिल होने का हार्दिक निवेदन किया।
मुख्य अतिथि कु. ममता पाल ने इस अवसर पर समाज के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला जागृति पर अपने सारगर्भित भाषण से सभी को अत्यधिक प्रेरित किया। उन्होंने विश्व सामाजिक न्याय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मातृ भाषा पर भी अपने विचार रखते हुए कहा कि परिवार की महिलाओं को बराबरी से समाज में भागीदारी कराके हम सामाजिक न्याय से भरे विश्व समाज का निर्माण कर सकते हैं। हमें मातृ भाषा, राष्ट्र भाषा तथा विश्व भाषा का पूरा सम्मान करना चाहिए। मातृ भाषा के साथ हमें हिन्दी तथा अंग्रेजी का ज्ञान बच्चों को बाल्यावस्था से कराना चाहिए। पर्यावरण को संरक्षण देने के लिए उन्होंने इको फ्रेण्डिली वस्त्रों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
चन्द्रावल ग्राम सभा के अत्यधिक सेवाभावी, विचारशील तथा परिश्रमी युवा श्री अनूज पाल को अपने क्षेत्र के भावी प्रधान प्रत्याशी की जोरदार जीत की सभी ने शुभकामनायें तथा बधाइयां दी। श्री अनुज पाल ने चन्द्रावल ग्राम सभा के निवासियों से मिल रहे प्यार और सहयोग के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। साथ ही जीवन की अन्तिम सांस तक ग्रामीण परिजनों की सेवा करने का संकल्प दोहराया।
समारोह के राजनैतिक चिन्तक के रूप में श्री के.के. पाल व श्री मुन्ना पाल गुरूजी, राष्ट्र उदय पार्टी, श्री मनोज कुमार पाल, जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, समाजवादी पार्टी, लखनऊ, संगोष्ठी के मेजबान श्री राम सागर पाल, वरिष्ठ समाजसेवी, श्री राजेन्द्र कुमार पाल, वैश्विक चिन्तक श्री जगजीवन पाल ने पारिवारिक एकता के विचारों से सभी का सारगर्भित मार्गदर्शन किया। साथ ही उन्होंने पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट को समाज का एक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच बनाने के लिए संकल्पित होने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह आॅन लाइन का युग है। आॅन लाइन सेवा के रूप में पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट देश सहित सारे विश्व कल्याण के लिए समर्पित है। संगोष्ठी में लखनऊ सहित पड़ोसी जिलों के परिवारजनों ने अपनी उपस्थिति समय से पधारकर दर्ज की। भाग दौड़ तथा आवागमन की भीड़भाड़ से भरी समस्या का समाधान आॅन लाइन है। श्री मनोज कुमार पाल को समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बनने के लिए हार्दिक बधाइयाँ पाल समाज की ओर से दी गई।
इस अवसर पर ग्राम सभा के प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी खेलकूद, गीत-गायन की उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए आकर्षक पुरस्कार तथा फूल-मालायें पहनाकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। भावी पीढ़ी को जीवन में सर्वोत्तम सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट ने अल्प समय में समाज में अपना सम्मानजनक स्थान बना लिया है। इस वेबसाइट के अलावा वाट्सअप, फेसबुक तथा प्रिन्ट मीडिया के द्वारा सामाजिक, पारिवारिक तथा वैवाहिक रिश्ते तलाशने तथा पारिवारिक एकता की उल्लेखनीय सेवायें की जा रही हैं। स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जोड़ने के इस अभिनव अभियान को आर्थिक सहायता देने के लिए आप इसके सम्मानीय सदस्य, सम्मानीय संरक्षक तथा अपने संस्थान के विज्ञापन देकर इससे जुड़ सकते हैं। समाज के सकारात्मक समाचारों को इस वेबसाइट में विशेष स्थान दिया जाता है।
संगोष्ठी में कु. अपूर्वा पाल, श्रीमती राज दुलारी पाल, श्रीराम पाल, संचालक, स्वामीजी इंटरप्राइजेज, ओमकार सिंह पाल, शैलेन्द्र कुमार पाल, पूर्व प्रधान, राज कुमार पाल, देश राज पाल, राजाराम पाल, राम चन्द्र पाल, कन्हैया लाल पाल, मुन्ना लाल पाल, राम दास पाल, अरूण कुमार पाल, प्रेम चन्द्र, हरि शंकर पाल, नीरज पाल, दीपक पाल, बीर पाल, बबलू पाल, आकाश पाल, राजेश पाल, गुड्डू पाल, जितेन्द्र सिंह पाल, शिव शंकर पाल, चन्द्र देव पाल आदि ने अपने परिवारजनों का परिचय सभी को दिया। पारिवारिक एकता के लिए परिवार सहित पधारे आत्मीयजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
श्री विश्व पाल, मीडिया प्रभारी एवं प्रबन्धक, पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट ने संगोष्ठी के प्रचार-प्रसार एवं सुव्यवस्था में अपना विशेष योगदान दिया। युवा विश्व पाल ने सभी को प्रेरित किया कि रक्तदान महादान है। उन्होंने शहीदों की याद में स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान अवश्य करना चाहिए। शहीदों का महान जीवन हमें प्रेरित करता है कि रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। विश्व पाल ने सभी परिजनों से अपना ब्लड ग्रुप नोट कराने का निवेदन किया।
संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए सह-संयोजिका एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती उमा जी पाल, पूर्व महामंत्री, पाल बघेल महिला महासभा, उत्तर प्रदेश उन्होंने सदैव मुस्कारते रहो के लिए हास्य थैरेपी, करो योग रहो निरोग के लिए नियमित योग तथा मार्निग वाकिंग के लिए परिजनों को प्रेरित किया। प्रदीप जी द्वारा वसुधैव कुटुम्बकम् - जय जगत फाउण्डेशन के नाम से समिति रजिस्टर्ड कराने के लिए परिजनों से सुझाव मांगे गये। प्रदीप जी ने बताया कि देश-विदेश के जाने-माने शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तथा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से एक नई वैश्विक व्यवस्था के अन्तर्गत विश्व संसद के गठन की मांग की है। महान भारत ही विश्व में शान्ति स्थापित करेगा ऐसा विश्वास सभी ने व्यक्त किया।
देश के अन्य जिलों के पाल वल्र्ड वेबसाइट के सम्मानीय सदस्य, विशेष सदस्य तथा संरक्षकों के परिवारजनों के बायोडाटा पढ़कर सुनाये गये। समारोह के कुछ फोटो नीचे शेयर कर रहे हैं।
संगोष्ठी के अन्त में आगामी पारिवारिक एकता परिचय संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर रविवार 28 फरवरी 2021 को ठीक अपरान्हः 2.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट के प्रधान कार्यालय 901 आशीर्वाद, उद्यान-2, एल्डिको, रायबरेली रोड, लखनऊ में किया गया है। संगोष्ठी में उपस्थित सभी परिवारजनों को आगामी संगोष्ठी आमंत्रण पत्र तथा पारिवारिक एकता का पर्चा सादर वितरित किया। उपस्थित सभी परिजनों को मेरठ उत्तर प्रदेश से प्रकाशित हरि कमल दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र की प्रति भेंट की गयी।
संगोष्ठी का समापन करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी श्री उमा शंकर पाल ने सभी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने पारिवारिक एकता के इस साप्ताहिक संगोष्ठी के अभियान को तन, मन तथा धन से सहयोग करने के लिए सभी को प्रेरित किया। साथ ही पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट के आॅन लाइन अभियान से जुड़ने का सभी से आह्वान किया जो कि आधुनिक 21वीं सदी की आवश्यकता है। सामाजिक समिति बनाकर समाज के विकास के लिए आगे आने के लिए उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया।
21 फरवरी की संगोष्ठी के कुछ फोटो शेयर कर रहे हैं।
भवदीय
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
मोबाइल/वाट्सअप 93355 54711












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।