
प्रकृति संरक्षण समिति द्वारा पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सम्मेलन
सफलतापूर्वक अलीगढ़ में आयोजित हुआ
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश। प्रकृति संरक्षण समिति द्वारा आयोजित पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सम्मेलन लीलावती गार्डन खैर रोड पर आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता श्री सतीश चंद्र नायक सामाजिक चिंतक ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरित क्रांति के नायक राष्ट्रपति द्वारा अलंकृत श्री विजय पाल बघेल ग्रीन मैन ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण पर प्रत्येक मानव को ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वस्थ पर्यावरण से ही हम सभी जीवो को सुरक्षित रख सकते हैं। आपने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष में प्रत्येक मानव को एक वृक्ष लगाना होगा जिससे हम पर्यावरण का संतुलन कर सकते हैं। सभी ने खड़े होकर एक साथ हाथ उठाकर संकल्प लिया।
विशिष्ट अतिथि श्री डीपी पाल, एडीएम प्रशासन ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम आप सभी को एक साथ मिलकर आगे आना होगा तभी हम पर्यावरण संतुलन कर सकते हैं। इसी क्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार, अपर श्रम आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लक्ष्य बनाकर सभी युवाओं को जोड़ने पर बल दिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राजेंद्र सिंह वैज्ञानिक विचारक ने कहा कि सच्चाई यही है कि पर्यावरण संतुलन से वायु, जल, जीव, जंतु, व मानव आज सुरक्षित रह सकते हैं। आगे आपने कहां की रूढ़ीवादी परंपराओं को नियम बनाकर रोकना होगा। प्रकृति को धर्म मानकर संरक्षण करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री लख्मीचंद धनगर वरिष्ठ समाजसेवी ने सभी के विचारों से जोड़ते हुए साथ चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्री योगेश सिंह पाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री सोनू प्रधान चंद्रपाल सिंह मूलचंद शर्मा जय वीर सिंह जितेंद्र सिंह गजेंद्र सिंह ललित धनगर सूरत सिंह हरीश चंद बघेल नवीन तोमर जितेंद्र तोमर एसपी सिंह बघेल राकेश बघेल पत्रकार चेतराम सत्संगी भानु प्रकाश सैनी पवन गांधी डॉली बघेल उषा भावना उपाध्याय श्वेता दामिनी भावना बघेल साक्षी माधुरी क्रियानश गांधी एवं छात्राओं ने पर्यावरण पर संस्कृत गीत संगीत के माध्यम से प्रस्तुति की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति के महान चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि कार्यक्रम अध्यक्ष विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया उक्त कार्यक्रम में सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे श्री सतीश चंद नायक ने सभी सम्मेलन में सम्मिलित हुए सम्मानित जनों का हृदय से अभिनंदन स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा की आज जो हमें शिक्षा मिली है हमें इसका प्रचार प्रसार करना होगा तभी इस ज्वलंत समस्या को दूर कर सकते हैं
कार्यक्रम के संयोजक श्री योगेश पाल सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें नियमित रूप से करने होंगे सभी को इसमें सहयोग करने की आवश्यकता है तब ही हम देश वासियों को जागरूक करके पर्यावरण को सुरक्षित रख सकेंगे आज के इस सम्मेलन का लाभ मिल सकेगा। इस हेतु सहयोगी जन बड़ी संख्या में आगे आएं और इस अभियान को गति देने में मदद करें।
योगेश सिंह पाल, संयोजक
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।