पाल समाज की अग्रणी नारी शक्ति सुषमा पाल द्वारा गरीब लोगों को कम्बल का वितरण 


प्रतापगढ़ उ.प्र. दिसम्बर।  पाल समाज की उम्मीद की नयी किरण अग्रणी नारी शक्ति श्रीमती सुषमा पाल द्वारा गरीब लोगों को कम्बलों का वितरण भारी संख्या में किया गया। इस अवसर पर प्रतापगढ़ जिले के समाजवादी पार्टी के उच्च पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अनुभवी राजनैतिक सुषमा पाल समाजसेवी पार्टी प्रतापगढ़ की प्रसिद्ध नेता है। वह सदैव समाजोपयोगी कार्यों में सक्रिय रहती हैं। आप युवा पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की नयी सोच तथा कुशल नेतृत्व से अत्यधिक प्रभावित हंै। वह जीवन की अन्तिम सांस तक समाजवादी विचारधारा के अनुरूप समाज की व्यापक सेवा करने के लिए संकल्पित हैं। 
    आपका हमारे द्वारा वाट्सअप, राष्ट्र की बात मीडिया ग्रप तथा पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट चलाये जा रहे देश व्यापी वसुधैव कुटुम्बकम् - जय जगत तथा समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते जोड़ने के अभियान में तन, मन तथा धन से सदैव सहयोग रहता है। 
‘‘जो तुमने करके दिखलाया नहीं है आंसा काम,
तुमने अपने साथ किया जग में हम सबका रोशन नाम।’’ 
    देश की नारी शक्ति सुषमा जी के पास लम्बा राजनैतिक अनुभव, सूझबूझ तथा ममतामयी करूणा भी है। 
‘‘न जाने कौन सी दौलत है उसके लहजे में,
वो बोलती है तो दुनिया खरीद लेती हंै।’’
    देश की नारी शक्ति सुषमा जी जितनी बडी नेता है, उतनी ही अच्छी इंसान है। डा0 लोहिया द्वारा प्रतिपादित समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक, उच्च शिक्षा से लैस सुषमा जी की कार्यप्रणाली इतनी ईमानदार व पारदर्शी है। आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद आम जनता से और अपनी जड़ों से जुड़ी हैं, गरीबों का दुःख-दर्द समझती हैं, अपने सहयोगियों के प्रति मित्र, गार्जियन व संरक्षक का हार्दिक भाव रखती हैं। 
‘‘काली रात नहीं लेती है नाम ढलने का,
   यही तो वक्त है ‘सूरज’ तेरे निकलने का।’’  
    आप महान समाज सुधारक, विचारक एवं युगदिष्टा डा0 राम मनोहर लोहिया जी को अपना आदर्श 
मानती हैं। डा0 लोहिया ने ही पूरे विश्व में सबसे पहले विश्व सरकार का विचार रखा था। बच्चे ही भावी समाज के भाग्य विधाता है, उनके जीवन को सम्भावित तृतीय विश्व युद्ध की विभीषका से बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। 
    डा0 लोहिया के संकल्प को पूरा करने का यह सबसे उपयुक्त समय है। हम सब मिलकर उदारचरितानाम तु वसुधैव कुटुम्बकम की भारत की अपनी सभ्यता, संस्कृति तथा संविधान के अनुरूप न्याय आधारित विश्व बनायेंगे! भारत ही विश्व में शान्ति स्थापित करेगा! 
    श्रद्धा एवं सम्मान सहित।
    ‘‘खुदा हमारी सुषमा जी को सलामत रक्खे, 
      ये ज़मीं पे रह के फरिश्तों का काम करती हैं।’’ 
    
प्रस्तुति: प्रदीपजी पाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं वैश्विक चिन्तक  

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।