
प्रभा पाल गड़रिया समाज की बेबाक़ वक्ता है जब भी समाज पर कोई कृत्य घटना-घटित होती है। आप सर्वप्रथम उसकी निंदा,और आवाज़ बनती है,आप समाज ही नही,गाँव, गरीब,किसान,नौजवान, रोजी-रोजगार के मुद्दे पर अपनी आवाज़ बुलंद करती है। किसान के मुद्दे पर आप अपनी पार्टी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, किसानों की लड़ाई लड़ रही है। आपकी जन्मभूमि उरई सिटी,जालौन जिले में है। आप कालान्तर में विपिन बिहारी डिग्री कॉलेज 2001 में छात्र संघ उपाध्यक्ष के पद पर आसीन थी। आप छात्र जीवन से ही राजनीति का ककहरा सीख रही है।
वर्तमान समय में आप लोगों के जीवन को सुखमय,निरोगी बनाने के लिए योगा शिक्षिका के रूप में प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही ह। आप हिंदुस्तान की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी, महिला कांग्रेस, प्रदेश उपाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश साउथ जोन एवं बुंदेलखंड प्रभारी है। आप गड़रिया महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद का निर्वहन कर रही है। आपके पिताश्री बी.डी.पाल,डिप्टी जेलर के पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए है। माता जी सत्यवती पाल, उच्च विचार कि नारी है उनके जीवन का प्रभाव आप पर पड़ा है। आपकी शिक्षा- बीएससी,एम.ए,योग शिक्षा, है आप हमेशा राजनीत से परे लोगों की सेवा कर रही है। आप दबे-कुचले,असहाय की आवाज़ है। आप उच्चकोटि की वक्ता, नारी शक्ति की आवाज़ को बुलंद करती है। समाज का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ है।
जय हिंद,जय माँ अहिल्या-श्रवण पाल (अन्नू) वाराणसी,उत्तर प्रदेश।
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।