जौनपुर : समाज का बेटा शुभम पाल ग्राम बनेवरा पोस्ट नेवड़िहा जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी है शुभम के पिता श्री राजेश पाल भिलाई छत्तीसगढ़ में अपने पिता स्व. श्री सेठ मनीराम पाल जी एवं माता स्व. श्रीमति प्रभावती पाल जी के व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे है। शुभम की माता श्रीमती शोभा पाल बच्चो की पढ़ाई में अहम भूमिका रहती है। शुभम पाल का चयन MBBS के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज & हॉस्पिटल अम्बिकापुर (GMC), छत्तीसगढ़ में हुआ है। शुभम पाल की बड़ी बहन सुरभि पाल B.tech है MBA की पढ़ाई कर रही है। दूसरी बहन सुरुचि पाल सासाराम मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई कर रही है। शुभम सबसे छोटे है। कोटा राजस्थान में दो साल कड़ी मेहनत के बाद शुभम को ये सफलता मिली है। शुभम पाल के शिक्षा के प्रति मार्गदर्शन में डॉ रवि पाल का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बेटे शुभम ने अपने माता पिता के साथ पूरे समाज का नाम रोशन किया इस सफलता के लिए आपको व आपके माता पिता को बहुत बहुत बधाई आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।