
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश: 23 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह जी का 118वां जन्म दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन् किया गया। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जगदीश मौर्य व संचालन जिला महासचिव मोहम्मद अनीस खान ने किया।
स्व. चैधरी चरण सिंह जी के योगदान पर चर्चा करते हुए पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव जी ने कहा कि श्री चरण सिंह गांधीवादी विचारक नेता थे उनकी प्राथमिकता में गांव गरीब थे। भारत सरकार के वित्तमंत्री के रूप में उन्होंने बजट का 70ः हिस्सा गांव खेती पर खर्च करने के लिए रखा था। प्रदेश में उन्होंने जमीदारी उन्मूलन
विधेयक लाकर किसानों को भूमिधर बनाया था।
जिला महासचिव मोहम्मद अनीश खान ने कहा कि आज देश का किसान आंदोलित है भाजपा सरकार की नीतियां गांव खेती की उपेक्षा कर कारपोरेट की समर्थक है। किसान को अपनी खेती से मालिकाना हक छीन जाने का डर है। अब तक उसे झूठे वादों से भ्रमित किया जाता रहा है फसल की लागत मूल्य का डेढ़ गुना देने सन् 2022 तक आय दोगुनी करने का वादा करके उसे भुला देना भाजपा का दोहरा चरित्र है चैधरी साहब किसानों के साथ धोखाधड़ी को अक्षम्य अपराध मानते थे। पूर्व जिला अध्यक्ष भैया राम पटेल जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह जी के रास्ते पर चलती रही है अपने मुख्यमंत्रित्व काल में और मत्स्य उद्योग को प्रोत्साहित किया था। इस अवसर पर श्री मुख्तार खान जिलापंचायत सदस्य जी विधानसभा रानीगंज ग्राम सभा- थाहीपुर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, वासिक खान, गुलफाम खान, अभिषेक तिवारी, महिमा गुप्ता, सुषमा पाल, शांति सिंह, गीता यादव, इरफान खान, प्यारेलाल खैरा, दीपक यादव, अहमद अली, असगर अंसारी, डा. राम बहादुर पटेल, राजू यादव, हरीश शुक्ला, इरशाद अहमद, नरेंद्र पाल एडवोकेट, अमीरूल हक, मकसूद अहमद, तकदीरउद्दीन खान, सोनू यादव, सुरेश फौजी, सौरभ सिंह, कामता पटेल, आशुतोष पांडे, प्रदीप यादव, शराफत उल्ला, मोहम्मद अफसर, विजय यादव, गिरीश मौर्य, सौरभ कुमार मौर्य, कुलदीप मौर्य, संतोष कुमार पटेल, अशोक गौतम, अजय कुमार पटेल, राजेश यादव, सूरज यादव, मुस्तफा जाफरी, मोहम्मद शमीम खान, डॉक्टर शेर बहादुर यादव, सचिन शर्मा, मुख्तार अहमद, पारसनाथ यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव, महेंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव, रामबचन यादव, फारूख खान, अनुज पाल, आरडी सरोज, सुनील कुमार सिंह, बाबूलाल वर्मा, शुभम यादव, उदय सरोज, मीडिया प्रभारी मनीष पाल सहित अन्य नेतागणों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।