हार्दिक धन्यवाद ---- ईश्वरीय कार्य घाटे का सौदा नहीं है!

10 दिसम्बर 2020
आदरणीय श्रीमती दीपा एवं 
श्री धर्मेन्द्र कुमार बनिया जी    
इन्दौर मध्य प्रदेश
हार्दिक धन्यवाद
ईश्वरीय कार्य घाटे का सौदा नहीं है!
आदरणीय बन्धु, 
    हम आप जैसे समाजसेवियों के सहयोग समाज की सेवा के लिए पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट का निर्माण करके उसे जनहित में संचालित कर रहे है। इस कार्य को और भी व्यापक बनाने के लिए हमें एक लेपटाॅप की आवश्यकता है। ताकि हम अन्य शहरों में जाकर वेबसाइट के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मानव जाति की सेवा हेतु इस वेबसाइट से जोड़ सके। 
    इस हेतु आपने अपनी स्वेच्छा से अपनी प्रिय बेटी सौ. रेवा संग चि. शिभम के विवाह के शुभ अवसर पर रूपये 2,100/- की धनराशि का दान लेपटाॅप खरीदने के लिए पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट परिवार को दिया है। इस हेतु पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट परिवार आपका सदैव ऋणी रहेगा। लेपटाॅप खरीदने की मद्द में अभी लगभग 25,000/- की धनराशि की आवश्यकता है। आप भी इस हेतु हमें दान दे सकते हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपकी दान राशि की एक-एक पई का सदुपयोग हम समस्त मानवता के लिए करेंगे।    
    जय भारत - जय जगत!
भवदीय 
प्रदीपजी पाल
एडीटर इन चीफ
वाट्सअप 9839423719

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।