*जन्मदिन की बधाई हो*

 

लेकर खुशियों का त्योहार

जन्मदिन फिर आया एक बार

मयंक तुम्हारा जीवन अब से

पल-पल हर क्षण सुखदाई हो ll

बधाई हो बधाई हो

जन्मदिन की तुमको बधाई हो

मयंक तुम्हारे जीवन का हर एक लम्हा

पल पल सुखदाई होll

हंसते मुस्कुराते हुए

जिंदगी गुजारो बाबू

पढ़ लिख कर अपना

जीवन तुम सवारो बाबू ll

बधाई हो बधाई हो

जन्मदिन की तुमको बधाई हो

मयंक तुम्हारे जीवन का हर एक लम्हा

पल पल सुखदाई होll

कुल खानदान का

नाम रोशन करो

माता-पिता के नाम की

जग में मान बड़ाई हो

बधाई हो बधाई हो

जन्मदिन कीतुमको बधाई हो

मयंक तुम्हारे जीवन का हर एक लम्हा

पल पल तुमको सुखदाई होll

सच्चाई के राह पर चलना

नेकी का काम करना

किसी भी विघ्न बाधा से

जरा भी तुम नडरना

बधाई हो बधाई हो

जन्मदिन की तुमको बधाई हो

मयंक तुम्हारे जीवन का हर एक लम्हा

पल पल तुमको सुखदाई हो

ऐसा काम न करना

जिसमें जग हसाई हो

कोई लांछन न लगे

ना कोई रुसवाई होll

बधाई हो बधाई हो

जन्मदिन की तुमको बधाई हो

मयंक तुम्हारे जीवन का हर एक लम्हा

पल पल तुमको सुखदाई हो ll

अशोक कुमार पाल

डॉल्फिन पब्लिक स्कूल

महाराजगंज ,मिरखेड़ा (मोहान), उन्नाव

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।