धूकलखेड़ा सरकारी स्कूल में प्रत्येक शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मिलकर लगाएंगे पांच पौधे......

धूकलखेड़ा सरकारी स्कूल में प्रत्येक शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मिलकर लगाएंगे पांच पौधे......

सरकारी स्कूल में विद्यार्थी अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के बराबर लगाएंगे पौधे......

समतलीकृत हो रहे खेल मैदान पर अब तक लगाए कुल 65 पौधे....

आमेट/ राजसमंद/ जयपुर 8 जुलाई, 2024 अबकी बार पहली बार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले शिक्षक शिक्षार्थी और उनके परिजन अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए, सघन वृक्षारोपण के लक्ष्य को अर्जित करने के लिए प्रयासरत दिख रहे हैं । शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून के दौरान विद्यालयों में नामांकित शिक्षार्थी संख्या के अनुपात में पौधारोपण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है । 

                तय लक्ष्य के अनुरूप ही सभी शिक्षण संस्थाओं को इस आदेश के अनुपालबात करते हुए  कक्षा 1 से 5 तक "प्रति विद्यार्थी, एक पौधा" तथा कक्षा 6 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थी को परिवार के सदस्यों की संख्या की बराबर पौधे लगाने हैं ।  प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से भी पांच-पांच पौधे लगाए जाएंगे । साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और सहयोगिनियो को नन्हे मुन्ने बालकों के परिजनों को साथ लेकर न्यूनतम 10 पौधे लगाए जाने के आदेश जारी हुए हैं । इस वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए पौधों को विद्यार्थी गोद लेगा और उसका रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा । 

                  सरकारी स्कूलों के बच्चे पौधारोपण कर, इसकी देखभाल स्वयं करेंगे तथा स्कूल शिक्षक इसकी मॉनिटरिंग करेंगे । बाकायदा रोपित पौधों का रिकॉर्ड भी संधारित किया जाएगा । लक्ष्य अनुसार अकेले राजसमंद जिले में लगभग 13 लाख पौधे सरकारी स्कूलों में लगाए जाने है । इसी क्रम में आमेट उपखंड की खाखरमाला ग्राम पंचायत में विगत 40 वर्षों से संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धूकलसिंहजी का खेड़ा के यूथ एंड इको क्लब के मुख्य प्रभारी शिक्षक कैलाश सामोता रानीपुरा के मार्गदर्शन में गठित वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी और आकाश नामक दलों के सदस्यों की सहायता से विद्यालय को हरा भरा बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है । 

                समतलीकृत हो रहे एक हेक्टर खेल मैदान में सगन वर्षा रोपण करवाया जा रहा है, पौधारोपण के इस सतत प्रक्रम में कल 500 पौधे लगाए जाने हैं, और आज तक 65 छायादार पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें सुरक्षा खाद और पानी की माकूल व्यवस्था के लिए यूथ एंड इको क्लब के सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई है ।

इनका कहना है....
                       प्रतिवर्ष शिक्षा विभाग द्वारा आवंटित यूथ एंड इको क्लब के बजट में पौधारोपण की रस्म अदायगी की जाती है ।अब जरूरत है कि जितने भी पौधे लगाए जाते हैं उनका रिकार्ड संधारित करके जिम्मेदारी तय की जाए और तबादला अथवा सेटअप परिवर्तन के समय पौधों का चार्ज सुपुर्द कर नोड्यूल्स सर्टिफिकेट लिए जाने का प्रावधान किया जाना चाहिए ।

कैलाश सामोता "रानीपुरा" गणित विज्ञान शिक्षक, रा. उ. प्राथमिक विद्यालय धुकलसिंहजी का खेड़ा(खाखरमाला) आमेट , राजसमंद

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।