आवश्यक बैठक????
कृपया अवगत कराना है कि 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को "सर्व समाज सेवा संस्थान" के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक अति आवश्यक बैठक बल्लभ भवन निकट हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन गेट नंबर - 01 लखनऊ में समाज के उन्नयन हेतु निम्नवत एजेण्डा बिन्दुओं पर प्रातः 10.00 बजे से आयोजित है जिसमें समय से आप की भी गरिमामयी उपस्थिति व बहुमूल्य सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रार्थनीय है :-
(1) संस्था के सरकारी पंजीकरण कराने पर विचार।
(2) संस्था हेतु प्रथक कार्यालय हेतु स्थान की सुलभता पर विचार।
(3) हर जनपद में एक दिवसीय (24 घंटे) प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने पर विचार।
(4) प्रत्येक वर्ष संगठन हेतु संसाधन जुटाने के तरीकों व उसकी अवधि पर चर्चा।
(5) मिशन की त्रैमासिक पत्रिका के अधिक से अधिक पाठकों (Subscribers) बनाने पर विचार ।
(6) अन्य बिन्दु , जिस पर माननीय अध्यक्ष की अनुमति से विचार विमर्श किया जा सकता है।
सत्येंद्र कुमार सिंह
कार्यालय प्रभारी
मो.8933876132











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।