आदर्श गांव "सूरजपुर"जनपद  अलीगढ़ में संपन्न पुरस्कार वितरण समारोह, सर्व समाज सेवा संस्थान  अलीगढ़

 

मिशन " सर्व समाज सेवा संस्थान  अलीगढ़ " के आदर्श गांव * सूरजपुर * ब्लाक अतरौली जनपद अलीगढ़ में प्रधानाचार्य अमरेश कुमार सिंह बघेल -ग्राम सेवा प्रमुख एवं नवयुवक शिव कुमार के संयुक्त नेतृत्व में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 18 सितंबर 2023 को  छात्र-छात्राओं की दौड़ एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 23 सितंबर 2023 शनिवार को  वरिष्ठ नागरिक करन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि आलोक वर्मा ए पी ओ ( चयनित सिविल जज बैच 2023)एवं विशिष्ट अतिथि सर्वश्री सुरेन्द्र कुमार गौतम, कैप्टन अरुण कुमार सिंह आदि द्वारा हर घर से स्वेच्छा से प्राप्त धनराशि से क्रय किए गए पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया।

       मुख्य अतिथि आलोक वर्मा ने  छात्र-छात्राओं, अविभावकों, महिलाओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से कहा कि यह कार्यक्रम आप लोगों  के लिए आयोजित हुआ है।  मैं भी अपने कैरियर की शुरुआत गांव से शुरू की थी। अलीगढ़ में आने से पहले अलीगढ़ का नाम सुनता था कि अलीगढ़ दिल्ली के पास है और यह बुद्धिजीवियों का शहर है। यहां रह कर मैं सिविल जज  बना। बच्चों से कहा कि थोड़ा थोड़ा पढ़ो लेकिन रोजाना पढ़ो,मेरी तरह आप लोग भी आज यहीं से अच्छा बनने के लिए ठान लो, निश्चित रूप से सफल होगे। विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र कुमार गौतम ने गांव से ही शिक्षा प्रारंभ कर तहसीलदार बनने के सफर पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को पढ़ाई करने के प्रति उत्साहित किया।

          विशिष्ट अतिथि कैप्टन अरुण कुमार सिंह पटेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चो इस कार्यक्रम के सबसे बड़े हीरो आप लोग हैं। आगे चलकर आप लोग खेलो ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी आगे बढ़िये। आज के मुख्य अतिथि जी से प्रेरणा लेकर अपना स्वप्ना निश्चित करिये। जब तक अपना स्वप्ना निश्चित नहीं करोगे,तब तक लक्ष्य नहीं प्राप्त कर सकते। आज मैं आप लोगों को शुभकामना देता हूं कि प्रतियोगिताओं में जो सफलता प्राप्त किए हैं,उस ऊंचाई को बरकरार रखेंगे।                          

    दौड़ प्रतियोगिता लड़कों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र तुलसी प्रसाद,शिव कुमार, द्वितीय स्थान सोनू कुमार, गुरु देव कुमार तृतीय स्थान गौरव कुमार,गवेन्द्र कुमार व दौड़ प्रतियोगिता लड़कियों में प्रथम स्थान कु. भारती, कु.रिंकी द्वितीय स्थान कु.कीर्ति शर्मा, कु.काजल तृतीय स्थान कु.दामिनी,पूजा तथा  सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुभम कुमार,कु.संध्या द्वितीय स्थान, कु.कुसुम,कु.भावना तृतीय स्थान कु.ऊषा, कु.खुशबू को पुरस्कृत किया गया।

      घर घर जाकर आर्थिक सहयोग जुटाने से बिभिन्न जातियों, वर्गो,गरीब-अमीर सभी के मध्य गांव के उत्थान हेतु एकजुटता स्थापित हुई।पुरस्कार वितरण एवं अतिथियों के प्रेरक संबोधन से बच्चे ही नहीं अविभावक भी गद् गद् हुए और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के प्रति खुश मिजाज दिखे।

         उपरोक्त गणमान्य महानुभावों  के अलावा अन्य प्रमुख प्रतिभागियों में सर्वश्री  ज्ञान जी - सर्व सेवा प्रमुख,सतीश चन्द्र नायक,सरोज कुमार कटियार, दानवीर सिंह,हुबलाल,वृजेन्द्र सिंह,राम चरण, बृजेन्द्र कुमार,हरनारायण, गंगा सरन,जय नारायण आदि भी उपस्थित थे।

            कार्यक्रम का सुभारंभ ध्वज वंदना से कराने के पश्चात पुरस्कार वितरण, विशिष्ट अतिथियों के संबोधन आदि के बाद प्रधान सेवा प्रमुख सतेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सामूहिक रूप से ध्वज संकल्प " हम लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी से समाज का कार्य करें तथा दुर्गुणों व दुर्ब्यश्नों से दूर रहें " मिशन के ध्वज के समक्ष सभी प्रतिभागियों का दाहिना हाथ बढ़वाकर दिलाया गया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की। समारोह का सफल संचालन  राष्ट्रीय सेवा प्रमुख अलीगढ़ जवाहरलाल बघेल एडवो.द्वारा किया गया।

 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।