माननीय श्री अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी 21 अगस्त को जन्म दिन पर हार्दिक बधाइयां
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में हमारे परम बड़े भाई तुल्य स्वर्गीय श्री मथुरा प्रसाद पाल के पुत्र माननीय श्री अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हंै। आप कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा सीट से चुनाव में जीत कर आए है।
श्री अजीत पाल पूर्व विधायक स्व. श्री मथुरा प्रसाद पाल तथा श्रीमती इंद्राणी देवी के होनहार पुत्र है। आपका जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ है। आपके जीवन पर अपने माता-पिता के संस्कारों का अत्यधिक प्रभाव पड़ा है। आप बचपन से ही एक मेधावी, अनुशासित तथा चरित्रवान छात्र रहे हैं। युवा तथा अत्यधिक ऊर्जावान अजित पाल जी समाज को अपने साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ते हुए अपने पूज्यनीय पिता स्वर्गीय श्री मथुरा प्रसाद पाल जी के नक्शे कदम पर चलते हुए ‘सबका साथ सबका विकास’ के संकल्प को पूरा करने के लिए अत्यधिक उत्साहित है।
बीजेपी के लोकप्रिय विधायक श्री मथुरा प्रसाद पाल जी की लम्बी बीमारी के चलते 22 जुलाई 2017 को देहान्त हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने माननीय विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया था। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा, श्री पाल आम जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति बेहद संवेदनशील थे और समाज के कमजोर वर्गो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने सदैव जाति और धर्म से ऊपर उठाकर प्रदेश और देश सेवा का संकल्प लिया था।
श्री मथुरा पाल जी के जीवन का सफर देश सेवा से शुरू हुआ था। वह सेना में भर्ती हुए और सैनिक रहते हुए देश सेवा की। बीआरएस लेने के बाद गांव लौटे तो राजनीति में किस्मत अजमाने पहले निर्दलीय चुनाव लड़े, और फिर जनता दल में शामिल हो गए और विधायक बने। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। इसके बाद 1997 और 2017 में भाजपा से विधायक चुने गए।
मथुरा पाल लम्बे समय से बीमार थे। विधानसभा चुनाव से पहले वह काफी बीमार थे। बीमारी की हालत में ही उन्होंने नामांकन भरा था। बीमारी से लड़ते हुए वह राजनीति के द्वारा जनता की सेवा निरन्तर कर रहे थे।
उन्होंने अत्यधिक बीमारी हालत में भी राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला था।
शिक्षा क्षेत्र से अत्यधिक लगाव रखने वाले श्री अजित पाल का कहना है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी देश के प्रत्येक बच्चे को देश की महान संस्कृति एवं सभ्यता के साथ ही विश्वस्तरीय ज्ञान देने के लिए देश में ‘नई शिक्षा नीति’ लागू की है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में काफी बदलाव देखने में आ रहा है। भारतीय संस्कृति के आदर्श वसुधैव कुटुम्बकम् को आप विश्व संस्कृति के रूप में विकसित करने के प्रबल समर्थक है।
माननीय श्री अजित सिंह पाल राज्यमंत्री के रूप में अपने विभाग की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूर्ण करते हुए प्रदेश की जनता के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ रहे हैं। आप प्रदेश की युवा पीढ़ी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हंै। आप जैसे विचारशील, संस्कारवान एवं समर्पित जनसेवी का हम सदैव हार्दिक स्वागत एवं सम्मान करते हैं। मा. मंत्री जी का आफिस का पता - एफ 1/2, बापू भवन, तृतीय तल, विधान सभा मार्ग, लखनऊ है।
सम्मान सहित।
भवदीय
प्रदीपजी पाल
पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट परिवार
वाट्सअप 9839423719












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।