मैनपुरी में प्रदीपजी पाल ने गंगा देवी बघेल इण्टर कालेज के दो हजार बच्चों को  एक दिन दुनिया बदलूंगा का संकल्प कराया


गोटपुर, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश। इस वर्ष भी प्रतिवर्ष की भांति 77वां 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गंगा देवी बघेल इण्टर कालेज, गोटपुर, मैनपुरी, उ.प्र. में विश्व एकता और समृद्धि के महाउत्सव के रूप में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार सिंह पाल, एडीटर इन चीफ, पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट एवं चैनल, लखनऊ ने झण्डारोहण तथा संस्थापक माननीय स्व. सुन्दर सिंह बघेल, पूर्व मंत्री, उ.प्र. के चित्र पर पुप्पाजंलि अर्पित करके किया। मुख्य अतिथि के हाथों विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समारोह में शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा आदि जिलों के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में शामिल हुए। सभी को फूलों की माला तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। 
    मुख्य अतिथि श्री पाल ने इस अवसर पर कहा कि पारिवारिक एकता को इस युग की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के लगभग दो हजार बच्चों को एक दिन दुनिया बदलूंगा का संकल्प कराया। श्री पाल ने इस अवसर पर टीचर्स तथा अभिभावकों को बच्चों का बाल्यावस्था से ही विश्वव्यापी दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को वसुधैव कुटुम्बकम् तथा जय जगत की सीख दी। 
    समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री अनार सिंह गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष, प्रधान संघ जनपद फिरोजाबाद एवं पूर्व प्रधान 5 बार उपस्थित थे। समारोह के अध्यक्षता श्री बिजेन्द्र सिंह बघेल, भारत सरकार द्वारा सम्मानित पूर्व प्रधान दबरई ने की। शिकोहाबाद के प्रसिद्ध कवि श्री पहुंची लाल धनगर एवं युवा समाजसेवी श्री अनिल धनगर, इटावा भी इस अवसर पर विशेष रूप से शामिल हुए।
    ज्ञातव्य हो कि गंगा देवी बघेल इण्टर कालेज के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं द्वारा 
14 अगस्त 2023 को घर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी थी। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व श्री योगेश प्रताप सिंह बघेल, प्रबन्धक, गंगा देवी बघेल इण्टर कालेज ने किया। 
    श्री योगेश प्रताप सिंह बघेल, प्रबन्धक, गंगा देवी बघेल इण्टर कालेज, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता भाजपा, पूर्व छात्रसंध अध्यक्ष, कालेज आॅफ डेरी एण्ड फुड टेक्नोलाॅजी, उदयपुर, राजस्थान तथा श्री राजेन्द्र सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, गंगा देवी बघेल इण्टर कालेज समारोह में शामिल होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। श्री योगेश प्रताप जी माननीय स्व. श्री सुन्दर सिंह बघेल जी, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश के बड़े पुत्र है। आपने एक सफल व्यवसायी के रूप में भी अपनी पहचान बनायी है। 
    समारोह का जोरदार मीडिया कवरेज हुआ जिसे देश भर में सोशल मीडिया के द्वारा शेयर किया गया। जय भारत जय जगत!  
भवदीय 
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट एवं चैनल
वाट्सअप 9839423719

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।