गंगा देवी बघेल इण्टर कालेज, गोटपुर, मैनपुरी, उ.प्र. में आयोजित  स्वतंत्रता दिवस समारोह का सादर आमंत्रण

 

लखनऊ 12 अगस्त। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 77वां 15 अगस्त 2023 को प्रातः 9.00 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि श्री आलोक गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा बृज क्षेत्र, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, भाजपा, पूर्व चेयरमेन-नगर पालिका परिषद्, मैनपुरी तथा विशिष्ट अतिथि श्री राहुल सिंघई, उप-सम्पादक, दैनिक जागरण समाचार पत्र, आगरा, श्री प्रदीप कुमार सिंह पाल, एडीटर इन चीफ, पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट एवं चैनल तथा श्री अनार सिंह गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष, प्रधान संघ जनपद फिरोजाबाद एवं पूर्व प्रधान 5 बार होंगे। समारोह के अध्यक्षता श्री बिजेन्द्र सिंह बघेल, भारत सरकार द्वारा सम्मानित पूर्व प्रधान दबरई करेंगे। शिकोहाबाद के प्रसिद्ध कवि श्री पहुंची लाल धनगर एवं युवा समाजसेवी श्री अनिल धनगर, इटावा भी इस अवसर पर विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं।  
    श्री योगेश प्रताप सिंह बघेल, प्रबन्धक, गंगा देवी बघेल इण्टर कालेज, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता भाजपा, पूर्व छात्रसंध अध्यक्ष, कालेज आॅफ डेरी एण्ड फुड टेक्नोलाॅजी, उदयपुर, राजस्थान तथा श्री राजेन्द्र सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, गंगा देवी बघेल इण्टर कालेज समारोह में शामिल होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है। श्री योगेश प्रताप जी माननीय स्व. श्री सुन्दर सिंह बघेल जी, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश के बड़े पुत्र है। आपने एक सफल व्यवसायी के रूप में भी अपनी पहचान बनायी है।
    जय भारत जय जगत!  

भवदीय 
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।