श्रीमती लक्ष्मी धनगर जी (गड़रिया) समाज की गौरव, नारी शक्ति, प्रसिद्ध समाज सेवी है।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश। श्रीमती लक्ष्मी धनगर जी (गड़रिया) समाज की गौरव, नारी शक्ति, प्रसिद्ध समाज सेवी है। आपने जनमानस के दिलों में अलग जगह बनाई हुई है। आप धर्म, वर्ग, जाति, विहीन इन सबसे परे लोगों कि सेवा करने का बीड़ा उठाया हुआ है। 
    आप अलीगढ़ जिले से निर्दलीय लोकसभा 2019 का चुनाव बड़े दमदार तरीके से लड़ी थी। बसपा, भाजपा, बड़े दल और अन्य दलों की मौजूदगी में आप चैथे स्थान पर रही थी। आम जनमानस में आपको गौरवपूर्ण स्थान हासिल है। आप अपने क्षेत्र में लोगों कि हर संम्भव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। वर्तमान समय में आप सपा की जिला अलीगढ़ की अध्यक्ष का दायित्व निभा रही हैं। विगत विधान सभा चुनाव में आप सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रही थी। 
    आपके पिता जी विजेंद्र सिंह धनगर, किसान और माताश्री मिथिलेश गृहणी है। आपने गरीबी को देखा है और गरीबों के जीवन में कैसे बदलाव आये, उनका जीवन स्तर कैसे ऊँचा हो, उन पर कोई मुसीबत आती है तो आप उसके समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। 
    आप गाँव, गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान की लड़ाई निरन्तर लड़ती आ रही हैं। आप आम लोगों की आवाज हैं। वह अपने क्षेत्र की दमदार प्रत्याशी है। आप शिक्षा, रोजी-रोटी, विकास की बात करती हैं। आपने जीवन पर्यंत निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने की शपथ ली है। आपकी शिक्षा डबल एम.ए (पी.जी) है। समाज की शुभकामनायें आपके साथ है। आप आगामी विधानसभा में आप चुन कर आये, लोगों कि सेवा करें। 
- लेखक, श्रवण पाल (अन्नू), वाराणसी, उत्तर प्रदेश

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।