पूर्व प्रधानमंत्री मा. विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयन्ती पर  सामाजिक न्याय का संकल्प सभी ने लिया 


लखनऊ 25 जून। सामाजिक न्याय के संदेश का जन-जन में पहुंचाने का संकल्प लखनऊ में राष्ट्र उदय पार्टी के रायबरेली रोड स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री मा. विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयन्ती समारोह में आज लिया गया। इस अवसर पर मा. विश्वनाथ प्रताप सिंह के चित्र पर माल्र्यापण तथा फूल अर्पित करके राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. बाबू राम पाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के.के. पाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र पाल, जिला सचिव अमर पाल, राजकुमार मौर्य, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीराम पाल, पाल वल्र्ड टाइम्स टाइम्स एडिटर इन चीफ पी.के. सिंह पाल आदि ने उनके प्रति अपना हार्दिक सम्मान प्रगट किया। सभी ने सामाजिक न्याय के पिरोधा के विचारों पर चलकर एक न्यायप्रिय तथा  समतामूलक समाज के निर्माण को इस युग की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
    वैश्विक चिन्तक एडिटर इन चीफ पी.के. सिंह पाल ने जयन्ती समारोह में कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी, जलवायु परिवर्तन, अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद तथा यूक्रेन रूस के बीच चल रहे युद्ध ने सारी मानव जाति को अहसास कराया है कि अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं का हल विश्व के सभी देशों को आपस में मिल-जुलकर निकलना होगा। विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक देश का संचालन कानून तथा संविधान के द्वारा होता है। इसी प्रकार सारे विश्व को लोकतांत्रिक ढंग से चलाने के लिए वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था का निर्माण आवश्यक हो गया है। इसके लिए समय रहते हमें संयुक्त राष्ट्र संघ को शक्ति प्रदान करके ‘विश्व संसद’ का स्वरूप प्रदान करना चाहिए। हमारा विश्वास है कि वसुधैव कुटुम्बकम् के संस्कृति वाला भारत ही विश्व में शान्ति स्थापित करेगा।
    समारोह के अन्त में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीराम पाल ने सभी के प्रति हार्दिक आभार प्रगट किया। ?
- विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
मो. 9839423719

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।