बॉलीवुड में हर जुबान पर प्रयागराज की चर्चा ....आयूब खान की शार्ट फ़िल्म फैमिली फस्ट को अब तक मिल चुके है पन्द्रह अवार्ड
प्रयागराज 09 जून, आजकल प्रयागराज की चर्चा फ़िल्म निर्माता, निर्देशक आयूब खान की वजह से हो रही है। जिसका मुख्य कारण उनकी शार्ट फ़िल्म फेमिली फस्ट है। आज कल के इस भागदौड़ की जिंदगी में हर इंसान पैसे के पीछे ऐसे दौड़ रहा है जैसे कोई पागल कुत्ता। वह न हलाल देखता है ना हराम बस उसको पैसा चाहिए।आयूब खान ने अपनी इस फ़िल्म में इस बात को बहुत ही सरल और प्यारे तारीके से समझाया है। आयूब खान का जन्म इलाहाबाद यानि प्रयागराज की तहसील फूलपुर के मलावा खुर्द में हुई। इनकी संपूर्ण शिक्षा इलाहाबाद में हुई। चूंकि आयूब खान को स्कूल के समय से ही फ़िल्म देखना और उपन्यास पढ़ने का बड़ा शौक़ कुछ ज्यादा ही था। उन्हें 1980 में मुंबई यानि बॉलीवुड ले गया।आयूब खान बहुत सारे फ़िल्म निर्देशक के साथ सह निर्देशक का काम किया। जिनमे से गुलजार साहब, स्वरूप कुमार जी, विनोद शर्मा, विकास मोहन, आरएल मिश्रा, टोनी सिंह, दिया सिंह आदि है। आयूब खान ने रिषि फ़िल्म इंटरनेशनल के साथ तीन फिल्मे बनाई जहां तुम ले चलो इस फ़िल्म में जिमि शेरगिल को बतौर हीरो पहचान मिली, इसी फिल्म में निर्मल पाण्डे, सोनाली कुलकर्णी, निरूपा राय भी थे। संगीत निर्देशक विशाल भारद्वाज, लेरिक गुलजार साहब के थे। फ़िल्म बेलगाम में गोविंदा के भांजे आर्यन, स्नेहा सांगवान, नवाब साहब और इलाहाबाद के तनवीर जैदी को भी पहचान दिलवायी। अनजाने द अननोन बनाई इस फ़िल्म में मनीषा कोईराला, संजय कपूर, तेजश्वीनी कोल्हापुरी, और हेलेन, रंजीता, और प्रमोद मोथू आदि को भी प्रतिस्थापित किया। आयूब खान अब अपनी ई4यू इंटरप्राइज के नाम से कंपनी भी बनाई है जिसके तहत पूरे विश्व मे फिल्मो का डिस्ट्रिब्यूसन भी करते है। इसके तहत बहूत सारी फिमे रिलीज भी हो चुकी है मर्डर माधुरी यह तो टू मच हो गया। अभी 3 देव और द टेरर बहुत ही जल्द ही रिलीज की तैयारी में है।
आयूब खान की बॉलिवुड में आज कल हर जगह पर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि आयूब खान की शार्ट फ़िल्म फैमिली फस्ट को अब तक पन्द्रह अवार्ड मिल चुके है। अभी 31मई को रोशनी इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिबल में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का अवार्ड मिला। फेमिली फस्ट की कहानी रईस अहमद ने लिखी है स्क्रीन प्ले और निर्देशन का काम आयूब खान का रहा। डायलॉग बृजमोहन शर्मा ने लिखा है और यह फ़िल्म रसाज़ स्टूडियो के बैनर तले बनी है जिसके प्रोपराइटर रईस अहमद है।
आयूब खान का नाम इसलिये भी बॉलीवुड में चर्चा में है क्योंकि रईस अहमद के साथ सिने ग्रो फ़िल्म एकेडमी स्टार्ट कर रहे है। जहां फ़िल्म में रुचि रखने वाले लड़के-लड़कियों को टीवी सीरियल व फ़िल्म में एक्टिंग कैसे करे, डबिंग कैसे करे, डांस और एक्टिंग की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। फिल्मों के मशहूर एक्टर प्रमोद मैथू के द्वारा दी जाएगी। मुम्बई से बाहर से आने वाले लड़के लड़कियों को फ्लैट में रहने की भी व्यवस्था की गई है। सीखने के बाद उन लड़के लड़कियो को फ़िल्म और टीवी सीरियल में काम भी दिए जाएंगे और आयूब खान के फ़िल्म रसाज़ स्टुडियोज की फ़िल्म और उनके ग्रुप की फिल्मो, टीवी सीरियल में काम दिये जायेंगे इन्ही वजहों से वालीवुड में आयूब खान के साथ साथ प्रयागराज उत्तर प्रदेश का नाम भी हर एक की जुबान पर है।आयूब खान की कंपनी ई4यू इंटरप्राइजेज को दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की मिले ताकि उनके साथ साथ प्रयागराज का भी नाम हर जुबान पर हो।











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।