अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ जिला इटावा द्वारा मातेश्वरी अहिल्या देवी होल्कर की 228 वीं जयंती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई है। इटावा के नहर पुल चितभवन से शहर में होते हुये विजयपुर कचोरा रोड तक निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे शामिल रहे। शोभा यात्रा विजयपुर पहुंची जहां पर मातेश्वरी देवी अहिल्या होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पंडाल में हजारों की संख्या में धनगर समाज के लोगों ने पहुंचकर मातेश्वरी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण किया। जयंती सभा को सम्बोधित करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो रामगोपाल सिंह धनगर,पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, राष्ट्रीय महासचिव धर्म सिंह धनगर, राकेश बघेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी इंजी संतोष कुमार धनगर, प्रदेश महासचिव इंजी भरत सिंह धनगर, बरिष्ठ समाज सेवी नवीन धनगर, डा विनोद धनगर एम.डी, विनोद धनगर प्रधान, योगेंद्र सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष जीतू धनगर, जिला महामंत्री रवि प्रकाश धनगर, जिला महासचिव विपिन धनगर, शुभम पाल इत्यादि थे.











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।