डा. सरवन सिंह बघेल ‘श्रवण’ की प्रेरणादायी पुस्तक ‘‘जिन्दगी एक किताब है’’ की पीडीएफ

आदरणीय बन्धुओं, जय भारत - जय जगत। 
लखनऊ के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हौसला प्रसाद जी के माध्यम से डा. सरवन सिंह बघेल ‘श्रवण’ की प्रेरणादायी पुस्तक ‘‘जिन्दगी एक किताब है’’ की पीडीएफ प्राप्त हुई। पीडीएफ का लिंक सबसे नीचे शेयर कर रहे है, पुस्तक पढ़ने के लिए उसका उपयोग कर सकते हैं:-
जिन्दगी एक किताब है..... लेखक  

    ’जिंदगी एक किताब हैं’ पुस्तक मानवीय व्यवहारों और मानवीय चिंतन पर आधारित विषयों की एक शृंखला हैं। जिसमें हमारे मन में घटित होने वाली वास्तविक व काल्पनिक चिंतन की घटनाओं से होने वाले दृश्यों को बुझने का प्रयास किया गया हैं। इसमें वो बातें है जो या तो हम से संबंधित हो सकती हैं या हमारे आसपास किसी और के। इस पुस्तक के विषयों को पढ़कर हम इस पुस्तक की आत्म समीक्षा करें। धन्यवाद
डा. सरवन सिंह बघेल ‘श्रवण’ का संक्षिप्त जीवन परिचय
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) डा. सरवन सिंह बघेल उर्फ श्रवण बघेल की नियुक्ति विगत वर्ष मई 2022 में हुई है। सीएम के नए ओएसडी डा. सरवन सिंह बघेल उर्फ श्रवण बघेल ताजगंज, आगरा के रहने वाले हैं। श्री श्रवण बघेल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हुए हैं। वह प्रचारक के रूप में भी काम कर चुके हैं, वह लेखन आदि के कार्य में विशेष रूचि रखते हैं।
    डा. सरवन बघेल अभी तक केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के निजी सहायक का दायित्व भी निभा चुके हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आर्थिक चिंतन ’अंत्योदय और एकात्म मानववाद’ पर शोध उपाधि अर्जित करने वाले डा. बघेल स्वदेश समाचार पत्र के लिए पिछले कई वर्षों से आलेख लिखने का काम भी कर रहे हैं।
    इससे पहले डा. सरवन सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के निजी सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। कई सामाजिक कार्यों से जुड़े होने के साथ मोटिवेशनल कार्यक्रमों का संचालन भी करते रहते हैं।
    आगरा निवासी डा. सरवन सिंह बघेल ने वाणिज्य वर्ग में स्नातक (बी.काम.) और परास्नातक (एम.काम.) आगरा विश्वविद्यालय से किया है। इसके बाद उन्होंने अरूणाचल यूनिवर्सिटी अज्ञफ स्टडीज से राजनीति विषय से परास्नातक किया। इसी विश्वविद्यालय से उन्होंने ’गरीब कल्याण में दीनदयालजी द्वारा सृजित अंत्योदय और एकात्म मानववाद की सामाजिक और राजनीतिक भूमिका’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण कर उपाधि अर्जित की है। डा. सरवन सिंह बघेल ने आगरा विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा लिया है। 
आपका विवाह 12 दिसंबर 2021 को हरियाणा की फरीदाबाद जनपद निवासी डा. रोहिणी बघेल के साथ संपन्न हुआ है। डॉ. रोहिणी बघेल जी दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक भी हैं। 

भवदीय - पी.के. सिंह पाल, वरिष्ठ पत्रकार
वाट्सअप 9839423719
palworldtimes.com/uploads/2023/03/jindagikekitab_finalpdf.pdf

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।