गंदगी से भरी नाली में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के चित्र रखकर, क्षेत्रीय लोगों ने अपना क्रोध व रोष व्यक्त कर प्रदर्शन किया,
विषय:- गंदगी से भरी नाली में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के चित्र रखकर, क्षेत्रीय लोगों ने अपना क्रोध व रोष व्यक्त कर प्रदर्शन किया, सफाई करवाने हेतु।
कानपुर नगर, समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह चकित ने बताया कि आज जोन-5 कानपुर नगर निगम, गोविंदनगर विधानसभा, वार्ड-34 रतनलालनगर के अंतर्गत, महादेवनगर कच्ची बस्ती कि नालियों में अधिक गंदगी एकत्र हैं। इसलिए आज क्षेत्रीय लोगों ने कानपुर नगर निगम नगर स्वास्थ्य विभाग, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मुर्दाबाद के नारे लगाकर, अपना क्रोध व रोष व्यक्त किया। समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह चकित मच्छरदानी ओढ़कर नाली के समीप बैठकर, मां. प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी, सांसद जी कानपुर नगर व विधायक जी गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के चित्रों को गंदगी से भरी नाली में रखकर हाथ जोड़कर प्रार्थना की गई, कानपुर नगर निगम नगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्बुद्धि दें और युद्ध स्तर पर नालियां साफ करवाकर, एंटी लार्वा कीटनाशक दवा (मेलाथियान पाउडर) का छिड़काव तथा फॉगिंग का कार्य हो, यह कार्य नियमित रूप से हो और सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। गंदी हैं, महादेवनगर कच्ची बस्ती, सफाई का ढोंग करती हैं, यह हस्ती !! कानपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का ढोंग चल रहा हैं, धरातल पर कार्य नहीं हो रहा। कानपुर नगर निगम नहीं, नरक निगम बन चुका हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र से विलुप्त हो गए हैं। न ही नियमित रूप से नालियां साफ होती हैं, न ही कभी एंटी लार्वा कीटनाशक दवा (मेलाथियान पाउडर) का छिड़काव हुआ और न ही समयानुसार फॉगिंग का कार्य होता हैं। पूर्ण वार्ड-34 रतनलालनगर के क्षेत्रों में भी समयानुसार फॉगिंग का कार्य नहीं होता। पूर्व में कई बार कानपुर नगर निगम नगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करा चुके हैं, पर कार्य नहीं होता गंदगी के कारण क्षेत्र में अधिक मच्छर व दूषित गंध फैलती हैं। क्षेत्रीय लोग स्वयं नालियां साफ करते हैं। कानपुर नगर निगम नगर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा सिर्फ खानापूर्ति होती हैं। गीता, राधा, रमाना, रिंकी, लक्ष्मी, रानी आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
कृपया प्रकाशित करने की कृपा करें।
हार्दिक आभार !!
-:भवदीय:-
कृष्ण कुमार सिंह चकित
( समाजसेवी )
संपर्क सूत्र:- 9621684692











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।