क्षेत्रीय लोगों को महामारी फैलने कि आशंका हैं।

जोन-5, गोविंदनगर विधानसभा, वार्ड-34 रतनलालनगर के अंतर्गत, महादेवनगर कच्ची बस्ती की नालियां गंदगी से भरी हुई हैं, जिससे क्षेत्रीय लोगों को महामारी फैलने कि आशंका हैं।

कानपुर नगर, समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह चकित ने बताया कि, जोन-5, गोविंदनगर विधानसभा, वार्ड-34 रतनलालनगर के अंतर्गत, महादेवनगर कच्ची बस्ती क्षेत्र की नालियां गंदगी से भरी हैं‌। सम्माननीय क्षेत्रीय लोगों ने आज अवगत कराया, जब क्षेत्र में जाकर देखा तो, नालियां गंदगी से भरी हुई। जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों को अधिक असुविधा व महामारी फैलने की आशंका बनी हुई हैं। वर्तमान में मच्छरों कि अधिक संख्या बढ़ गई हैं। नालियों में मोटी काली परत जम गई हैं, गंदगी की। नाली गहराई से साफ ही नहीं करते हैं, खानापूर्ति हो रही हैं। कई बार कानपुर नगर निगम, नगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को अवगत करा चुके हैं, वह गंभीरता से ध्यान नहीं देते हैं। अगर अतिशीघ्र युद्ध स्तर पर नालियां उचित तरीके से नहीं साफ होती हैं तो, हम बाध्य होंगे अपना आक्रोश शांतिपूर्वक संवैधानिक स्तर से व्यक्त करने के लिए, इसका जिम्मेदार कानपुर नगर निगम, नगर स्वास्थ्य विभाग होगा। महादेवनगर कच्ची बस्ती में सफाई कर्मचारियों कि संख्या बढ़ाई जाए। कानपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का जो बिगुल बजाया जा रहा हैं, इसका धरातल पर कार्य ही नहीं हो रहा, स्मार्ट सिटी नहीं, दूषित सिटी शहर बनता जा रहा हैं। यह निंदनीय हैं।

संगीता ने बताया कि, नालियां साफ नहीं होती हैं। नालियों के ऊपर, बाहर से गंदा पानी बहता हैं, क्षेत्र में भरता हैं। कीड़े नाली से निकलकर घरों में घूसते हैं। महादेवनगर कच्ची बस्ती में बीमारियां पनप रही हैं।

हार्दिक आभार !!

-: भवदीय :-
कृष्ण कुमार सिंह चकित
(समाजसेवी)
स. सूत्र:- 9621684692

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।