67th जन्म दिन के अवसर पर प्रस्तुति   प्रदीपजी पाल, शैक्षिक तथा वैश्विक चिन्तक की छोटी सी जीवन यात्रा


    आपका जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में 7 फरवरी, 1956 को हुआ हैं। समाज सेवा के संस्कार आपको अपने दादा-दादी स्व. डा. गुलाब चन्द्र नीखर, पिता स्व0 डा0 भगवती चरण सिंह, पूर्व सीनियर चिकित्सक, कैन्टोनमेन्ट अस्पताल, जबलपुर एवं माता लखनऊवासी स्व0 श्रीमती कुसुम लता पाल से प्राप्त हुए हंै। आपको समाज सेवा के कार्यो में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती उमा जी पाल सहित बेटी श्रीमती एकता पाल, बेटे विश्व पाल तथा बहू श्रीमती नीतू सिंह का सक्रिय सहयोग सदैव प्राप्त होता है। आपकी एक बेटी श्रीमती शान्ति पाल का 20 मार्च, 2018 को ब्लड कैंसर से देहान्त हो चुका है। आप दिवगंत बेटी की स्मृति में लोगों को नियमित योग तथा स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते हैं। आपका मानना है कि पारिवारिक एकता के द्वारा ही भारतीय संस्कृति का आदर्श वसुधैव कुटुम्बकम् का विचार साकार होगा। 
    बचपन से ही आप अपने मोहल्ले की होलिका समिति, दुर्गा समिति, रामलीला समिति, मोहर्रम, क्रिसमस, गुरू नानक जयन्ती आदि में उत्साहपूर्वक भाग लेते तथा सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। आपने बी0 काम0 तक शिक्षा जबलपुर विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से प्राप्त की। आप बचपन से ही स्पष्टवादी, मिलनसार एवं सादगी पसंद छात्र रहे हैं। छात्र संगठन में भी आपने सक्रिय भूमिका निभायी है। छात्र जीवन से ही आपकी समाज सेवा एवं अध्ययन में विशेष अभिरूचि के साथ ही तैराकी, फुटबाल, दौड़, कैरम तथा हाकी में विशेष रूचि रही है। बचपन से ही समाज के दीन-हीन, पिछड़े तथा मजदूर-किसान वर्गो की सेवा की भावना आपके मन में रही है।
    विगत 44 वर्षो से आप लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। वर्ष 1981 से आप विश्वविख्यात शैक्षिक संस्थान सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के संस्थापक-प्रबन्धक डा. जगदीश गांधी के विचारों को लिपिबद्ध करने तथा शैक्षिक मीडिया के कार्य में संलग्न हैं। आप बहाई धर्म के संस्थापक बहाउल्लाह, प्रातः स्मरणीय लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर, गायत्री परिवार के संस्थापक पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य, योगऋषि श्री रामदेव जी तथा डा. जगदीश गाँधी को अपना शैक्षिक, सामाजिक, योग तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शक मानते हैं। आप डा. जगदीश गांधी के नेतृत्व में विश्व के दो अरब बच्चों को सुरक्षित भविष्य के लिए वल्र्ड पार्लियामेन्ट तथा विश्व सरकार के गठन में पूरे मनोयोग से 42 वर्षो से संलग्न हंै।
    आपका विश्वास है कि ‘अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद केवल प्रभावशाली तथा दृढ़ता से लागू किये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कानून का गठन करके ही नियन्त्रित किया जा सकता है युद्धों के द्वारा नहीं।’ वर्तमान में प्रभावशाली तथा दृढ़ता से लागू किये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कानून बनाने वाली कोई वैश्विक संस्था विश्व में नहीं है। इसलिए हमें एक वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था (विश्व संस्था) का गठन समय रहते करना चाहिए। आपने नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी द्वारा बाल मजदूरी के खिलाफ छेड़े गए ग्लोबल मार्च में लखनऊ तथा दिल्ली में भाग लिया था। 
    आपका विश्वास है कि अच्छी भावना से किये गये हमारे प्रत्येक कार्य ही ईश्वर की पूजा हैं। सभी महान अवतारों राम, कृष्ण, बुद्ध, ईसा, मोहम्मद साहेब, नानक, बहाउल्लाह की शिक्षाओं को जानना तथा उन शिक्षाओं पर चलना ही आपके जीवन का ध्येय है। भारतीय बौद्धिक पाल समाज के संस्थापक तथा पाल टुडे मासिक पत्रिका के सम्पादक श्री रामस्वरूप पाल से आपको सत्य की स्वतंत्र खोज, वैज्ञानिक तथा यथार्थ वादी जीवन जीने की सीख मिली है। आपका मानना है कि अध्ययन तो थोड़ी अधिक मात्रा में सभी अर्जित करते हैं लेकिन स्वाध्याय अर्थात स्वयं का 
अध्ययन भी जीवन में अनिवार्य है। 
    आपने फरवरी 2017 में तेज ज्ञान फाउण्डेशन, पुणे, महाराष्ट्र द्वारा पुणे में आयोजित पांच दिवसीय महाआसमानी तथा स्वास्थ्य शिविरों में भाग लिया है। तेज ज्ञान फाउण्डेशन, पुणे के संस्थापक सरश्री की प्रेरणादायी पुस्तकों को आप नियमित अध्ययन करते हैं। सरश्री के आध्यात्मिक ज्ञान से आपने जाना कि मनुष्य का एक जीविका लक्ष्य तथा दूसरा पृथ्वी लक्ष्य हैं। हमें अपनी गृहस्थी को ठीक प्रकार से चलाते हुए अपनी चेतना का उच्चतम विकास करके अपने पृथ्वी लक्ष्य को अवश्य अर्जित करना है। 
    आप योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज के ‘करो योग रहो निरोग’ के अभियान से जुड़े हैं। आपने योग शिक्षक का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। आप स्वामी रामदेव जी के ‘चलो गांव की ओर’ के आह्वान पर योग जागरूकता यात्रा में उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों हरदोई, फरूर्खाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, कानपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी आदि में योग रथ के माध्यम से गये हैं। आप वर्तमान में नियमित योग करते हैं। आप शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं। एकाग्रतापूर्वक लेखन कार्य हेतु आपने लगातार 38 वर्षों तक रात्रि शिफ्ट में पूरी रात जागकर अपनी सेवायें समाज को दी हैं। 
    मातोश्री अहिल्याबाई होलकर के विचारों और उनके आदर्श ‘मानव सेवा ही माधव सेवा है’ से आपको समाज सेवा की नई प्रेरणा प्राप्त हुई। आपकी पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष रूचि है। आपकी अनेक रचनायें लखनऊ की तथा देश भर से प्रकाशित होने वाली पत्र-पत्रिकाओं में प्रमुखता से प्रकाशित होती रहती हैं। समाज को विश्व एकता के विचार से जोड़ने के लिए आप संकल्पबद्ध हैं। लखनऊ में आकर सर्वप्रथम आपने समाजसेवी श्री राजेन्द्र प्रसाद पाल के नेतृत्व में पाल नवयुवक सभा के माध्यम से पाल-बघेल समाज की सेवा करने की शुरूआत की। इसके पश्चात सुश्री उर्मिला पाल के नेतृत्व में पाल-बघेल महिला महासभा, उ0प्र0 के माध्यम से आपने महिला जागृति के लिए अपनी पत्नी श्रीमती उमा पाल के साथ भरसक सहयोग करते रहते हैं। सुश्री उर्मिला पाल जी का स्वर्गवास 2018 में हो चुका है। 
    आप वैवाहिक परिचय संगोष्ठी तथा सम्मेलन आयोजित करके सादगीपूर्ण विवाहों की परम्परा चलाने की प्रेरणा देने की कोशिश करते रहते हैं। आपने पाल-बघेल महिला महासभा, उ0प्र0 तथा अखिल भारतीय पाल महासभा, लखनऊ द्वारा प्रकाशित चार स्मारिकाओं का सम्पादन किया था। आपको साप्ताहिक समाचार पत्र को प्रकाशित करने का अनुभव है। वर्तमान में आप मेरठ, उत्तर प्रदेश से प्रकाशित लोकप्रिय ‘हरि कमल दर्पण’ साप्ताहिक समाचार पत्र के लखनऊ के ब्यूरो चीफ है। 
    वर्तमान में आप लखनऊ तथा आसपास के समाजोपयोगी समाचारों का बिना किसी पक्षपात तथा भेदभाव के संकलन करके समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं को समय-समय पर भेजने के लिए उत्साहित रहते हैं। सामाजिक 
गतिविधियों में आपका सक्रिय योगदान रहता है। विश्व परिवर्तन मिशन तथा एकता अभियान, लखनऊ के माध्यम से भी आप समाज के विकास का कार्य कर रहे हैं। समाज में एकता स्थापित करने के लिए आप पत्रकारिता के अलावा एसएमएस, फेसबुक, वाट्सअप, ट्यूटर, सीडी/डीवीडी, ईमेल, वेबसाइट आदि आधुनिक माध्यमों का भरपूर इस्तेमाल करने में विश्वास रखते हैं।
    आप विश्व एकता के लिए पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट का संचालन भी कर रहे हैं। आपके द्वारा समाज की एकता को समर्पित युग साहित्य प्रचार-प्रसार केन्द्र की स्थापना अपने आवास लखनऊ में की गयी है। आप जन समुदाय को प्रेरणादायी पुस्तकें पढ़ने की प्रेरणा देते रहते हैं। आपने पिछले तीन वर्षों से बुके के स्थान पर बुक उपहार स्वरूप भेंट करने का अभियान चलाया है। इस अभियान के अन्तर्गत आप हजारों प्रेरणादायी पुस्तकें समाजसेवियों, राजनेताओं तथा बच्चों को भेंट कर चुके हैं। आपका विश्वास है कि गुणात्मक शिक्षा के द्वारा ही विश्व  में परिवर्तन लाया जा सकता है। विश्व परिवर्तन चाहता है। विगत मार्च 2022 में जय जगत फाउण्डेशन के नाम से एक संस्था का रजिस्ट्रेशन कराया है। 7 मार्च 2022 को आपके पौते प्रिय जय जगत का जन्म हुआ है।   
    आपका मानना है कि विश्व एकता की शिक्षा इस युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आप अनेक समाजसेवी एवं शैक्षिक संस्थाओं के सक्रिय सहयोगी हैं - महारानी अहिल्याबाई होलकर के नाम से खुले तीन विद्यालयों में संरक्षण की भूमिका निभा रहे हैं। ये तीन विद्यालय इस प्रकार हैं- (1) श्री शिवचरण पाल द्वारा संचालित महारानी अहिल्याबाई होलकर स्कूल, न्यादरपुर, कमलापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश (2) श्री सुरेश पाल द्वारा संचालित महारानी अहिल्याबाई होलकर स्कूल, गोमती नगर (विशाल खण्ड-4), लखनऊ तथा (3) डा0 राम कुमार पाल द्वारा संचालित रानी अहिल्याबाई होलकर पब्लिक स्कूल, लौंगाखेड़ा, तेलीबाग, लखनऊ। आपकी प्रेरणा से श्री रामेश्वर पाल तथा श्री भगवान दीन गौतम ने मजदूरों की एकता तथा उत्थान के लिए मजदूर एकता समिति की स्थापना की है। जैविक खेती तथा भारतीय संस्कृति के लिए समर्पित हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के डा. रवि पाठक के अभियान से आप जुड़े हैं।  
    आपने फीफा वल्र्ड कप फुटबाल अण्डर-17 के प्रचार-प्रसार हेतु स्टार प्रचारक डा. गौतम पाल, मेरठ, उत्तर प्रदेश के साथ 20 से लेकर 27 अप्रैल 2017 तक लखनऊ के विभिन्न शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों, गोरखपुर, महाराजगंज, नेपाल तथा वाराणसी की सड़क यात्रा करके लाखों बाल तथा युवा पीढ़ी को फुटबाल खेलने की लिए प्रेरित किया है।
    आप वर्तमान में जी-20 शिखर सम्मेलन के विषय ‘एक पृथ्वी, एक परिवार तथा एक भविष्य पर साप्ताहिक पारिवारिक एकता संगोष्ठी का आयोजन कर रहे हैं। आपका विश्वास है कि एक नई विश्व व्यवस्था इस युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 
    आप आध्यात्मिक, शैक्षिक, सामाजिक, मजदूर तथा बाल कल्याण कार्यो के लिए सेवाभाव से सदैव सहयोग करते हैं। आप भारत के अनेक नगरों व ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर आयोजित समारोहों में शामिल होेने की भरसक कोशिश करते हैं। वर्तमान में आप लखनऊ में रायबरेली रोड स्थित एल्डिको कालोनी के बी-901, आर्शीवाद, उद्यान-2 में निवास कर रहे हैं। आपका मोबाइल/वाट्सअप नं. 9839423719 है। 
- विश्व पाल
युवा समाजसेवी, लखनऊ
मोबाइल 9335554711 
www.palworldtimes.com

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।