प्रयागराज 04 जनवरी, जिला विज्ञान क्लब प्रयागराज द्वारा शनिवार को डायट प्रयागराज में असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तन हेतु जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में डायट प्रयागराज के नंदलाल यादव के मॉडल बड़े काम की पराली को प्रथम स्थान, आईईआरटी की प्रतिभा वर्मा के मॉडल होम ऑटोमेशन को द्वितीय स्थान तथा आईईआरटी के राघवेंद्र मोदनवाल के हाइड्रोलिक ब्रिज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त आईटीआई नैनी की राखी, डायट प्रयागराज के अभय मिश्रा, आईटीआई नैनी के इंद्रजीत, कृषि विभाग के चंद्र प्रकाश कुशवाहा, बायोवेद के बीके दिवेदी तथा डायट प्रयागराज के विकास चंद्र को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
प्रदर्शनी का उद्घाटन उप निदेशक कृषि विनोद कुमार द्वारा किया गया।प्रदर्शनी में एमएनएनआईटी के निदेशक प्रोफेसर आरएस वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रोफ़ेसर आरएस वर्मा ने जिला विज्ञान क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरी तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरएस वर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार, तृतीय पुरस्कार के रुप में दो हजार रुपये तथा तीन सांत्वना पुरस्कार में प्रत्येक को एक हजार तथा तीन सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को पांच सौ रुपये प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कृषि विभाग, जिला उद्योग केंद्र, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, उद्यान विभाग, आईईआरटी, आईटीआई तथा डाइट के नव प्रवर्तको ने तीस स्टाल लगाकर अपने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप द्वारा किया गया। डा. रश्मि सिंह अध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही द्वारा नवप्रवर्तन विषय पर व्याख्यान दिया गया। निर्णायको में इविंग क्रिश्चियन कॉलेज प्रयागराज की प्रोफ़ेसर डा. शारदा सुंदरम, कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के डा. अखिलेश चंद्र सिंह तथा सीएमपी पीजी कॉलेज के डा. हरिश्चंद्र यादव शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन डा. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया तथा डा. लाल जी कोऑर्डिनेटर जिला विज्ञान क्लब ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में सहायक निदेशक हस्तशिल्प सुश्री तान्या बनर्जी, वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट शिव नारायण सिंह, अवकाश प्राप्त जिला सूचना अधिकारी जेएन यादव, डा. रुपाली मिश्रा, डा. बीके द्विवेदी तथा प्रतिभागी और लाभार्थी सहित पांच सौ लोगों ने प्रतिभाग किया।
Pradeep ji Pal
www.palworldtimes.com
Whatsapp : 9839423719
Thanks












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।