हत्या, बलात्कार, लूटपाट आदि के घटनाओं के विरोध के लिए पूरा देश एकजुट हो


वारणसी 19 अक्टूबर। गड़रिया (पाल, बघेल, धनगर, रायका, रबारी, देवासी, कुरूबा, मेषपाल) समाज के बंधुओं उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की जघन्य हत्या के घटना के विरोध में विभिन्न जिलों में समाज के लोगांे ने अपने-अपने जिले के जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिये हंै। इस घटना को लेकर  जाति-धर्म से ऊपर समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। 
    ऐसे ही अगर दबे कुचले असहाय लोगों पर जब जब जुल्म हो आप लोग उसका हिस्सा बने और उनकी आवाज बनें चाहे वो किसी समाज का हो। इससे आप देश सहित विश्व के लीडर बनना सीख जाओगे। साथ ही शासन जब बेलगाम हो जाये तो उससे कैसे ठीक करना है वो भी सीख जाएंगे। 
    जो लोग जघन्य अपराधी बनकर समाज में हत्या, बलात्कार, लूट-पाट आदि के द्वारा आतंक फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। ऐसे लोगों को फांसी की सजा या उम्र कैद भी दी जायें तो वह कम है। किन्तु जो युवा अभी अपराध की राह में कदम बढ़ाने का मन बना रहे हैं उन्हें समय रहते रोकना समाज के विचारशील लोगों का सबसे बड़ा दायित्व है।   
    समाज में आज जो भी बुराई तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है उसका सबसे बड़ा कारण उद्देश्यहीन शिक्षा है। शिक्षा के द्वारा ही यह बीमारी आई है शिक्षा को उद्देश्यपूर्ण बनाकर इस बीमारी को रोका जा सकता है। प्रत्येक बालक परिवार से निकलकर विद्यालय में आता है। शिक्षक को उसे विषयों के ज्ञान के साथ, उसके चारित्रिक, मानवीय तथा नैतिक गुणों को भी विकसित करना चाहिए। यही सबसे बड़ा युग धर्म है। परिवारजनों को घर में यह दायित्व निभाना चाहिए। शिक्षा के द्वारा ही एक अच्छा डाक्टर, इंजीनियर, लेखक, साहित्यकार, राजनेता, कलाकार, संगीतकार आदि बनता है। 
    प्रत्येक परिवार, गांव, कस्बे, जिले, राज्य, देश तथा विश्व का वातावरण प्यार और सहकार से ओतप्रोत बनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ऐसा स्वस्थ वातावरण बनाकर ही हत्या, बलात्कार, लूटपाट आदि की घटनाओं को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। सभी जाति तथा धर्म के लोगों को एकजुट होकर यह कार्य करना होगा। अभी नहीं तो फिर कभी नहीं।  
भवदीय 
श्रवण पाल (अन्नू), वाराणसी, उत्तर प्रदेश 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।