नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है?
मुट्ठी में है तकदीर हमारी
हमने किस्मत को बस में किया है!
भोली-भाली मतवाली आँखों में क्या हैै?
आँखों में झूमे उम्मीदों की दिवाली
आने वाली दुनिया का सपना सजा है!
नन्हें मुन्ने..............!
भीख में जो मोती मिले लोगे या न लोगो?
जिन्दगी के आंसुओं का बोलो क्या करोगे?
भीख में जो मोती मिले तो भी हम न लेंगे
जिन्दगी के आंसुओं की माला पहनेंगे
मुश्किलों से लड़ते-फिरते जीने में मजा है!
नन्हें मुन्ने..............!
हमसे न छुपाओ बच्चों हमें तो बताओ?
आने वाली दुनिया कैसी होगी समझाओ?
आने वाली दुनिया में सबके सर पे ताज होगा
न भूखों की भीड़ होगी, न दुखों का राज होगा
बदलेगा जमाना ये सितारों पे लिखा है!
नन्हें मुन्ने..............!











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।