लखनऊ 9 जनवरी। जय जगत फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप जी पाल तथा युवा साफ्टवेयर इंजीनियर श्री भानु प्रताप पाल का माननीय मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी डा. सरवन सिंह बघेल से सादर भेंट करने हेतु लोक भवन में स्थित उनके कार्यालय पर जाना हुआ। डा. बघेल की व्यस्तता के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकेगी।
लोकभवन में ही प्रसिद्ध वरिष्ठ समाजसेवी तथा शिक्षा सलाहकार श्री हौसला प्रसाद पाल से भी मुलाकात की गई। आपसे पारिवारिक एकता, वसुधैव कुटुम्बकम् तथा जय जगत के विचार पर व्यापक चर्चा हुई। श्री पाल को पारिवारिक एकता तथा हरि कमल दर्पण साप्ताहिक की प्रतियां सादर भेंट की गयी।
जय जगत फाउण्डेशन द्वारा आगामी रविवार, 15 जनवरी 2023 को अपरान्हः 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित एक विश्व, एक परिवार तथा एक भविष्य विषयक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का डा. सरवन सिंह बघेल तथा श्री हौसला प्रसाद पाल से सादर निवेदन किया गया।
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
मो. 93355 54711












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।