मेरठ: जाग्रति विहार, में दिव्यांगजन कार्यालय का उद्घाटन और दिव्यांगजन प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
दिव्यांगजन कार्यालय का उद्घाटन नारियल तोड़कर कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य अतुल गुप्ता जी व मुख्य अतिथि सेवा भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल कुमार जी ने किया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गयी। तत्पश्चात अथितियो का स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर अथितियो द्वारा, प्रतिभावान दिव्यांगजनों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अतुल गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगो को उनका हक व सम्मान दिया है।
कार्यक्रम संयोजक उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन बोर्ड के सदस्य गौतम पाल ने कहा देश के हर स्कूल में दिव्यांगो के लिए रैंप, खेल, और लिफ्ट की व्यवस्था होनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान, सुरेंद्र पाल ने की, मंच का संचालन कौशल चौधरी जी ने किया। सर्वव्यवस्था प्रमुख, कपिल कुमार जी व अमन भारद्वाज जी रहें।
कार्यक्रम में जयपाल जी , सतपाल जी , रामप्रसाद पाल जी , एडवोकेट रामकरण जी , राजकुमार पाल जी , नीरज पाल जी ,चंद्रभान जी , महेश जी घनशनी, कैलाश जी , अमन भारद्वाज जी, रवि कुमार, जी कपिल कुमार जी , नितिन गुप्ता जी, अवनीश कुमार जी मौजूद रहें।
सादर,
गौतम पाल
सदस्य, दिव्यांगजन बोर्ड उत्तर प्रदेश।












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।