ज्ञापन ----- लगभग 2000 प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि और प्रदेश अध्यक्ष- वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल

वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल 
असम प्रदेश कमेटी
दिनांक 2 अक्टूबर 2022
 ज्ञापन 
वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के लगभग 2000 कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती, 2 अक्टूबर 2022 को गुवाहाटी में असम विधानसभा के सम्मुख निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन किया।  प्रदर्शनकारियों ने असम सरकार के मुख्य सचिव के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को और केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन संबंधित ड्यूटी अधिकारी  को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से पर निम्नलिखित मांगे असम सरकार और भारत सरकार के समक्ष रखीं-
1. वित्त मंत्रालय को निर्देशित किया जाए कि अपनी वार्षिक रिपोर्ट तैयार करते हुए 3 चीजों की जानकारी भी जनता को दें। पहला यह है कि प्रदेश / देश की  अर्थव्यवस्था के सकल घरेलू उत्पाद में मशीनों का हिस्सा कितना है,  प्राकृतिक संसाधनों का हिस्सा कितना है और तीसरा यह कि कानूनी मशीनरी के अस्तित्व का हिस्सा कितना है?
2. प्रदेश सरकार प्रदेश की विधानसभा से एक प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार को भेजें। प्रस्ताव में यह लिखा जाए कि असम के नागरिक देश की  समृद्धि में अपना हिस्सा चाहते हैं। जिससे असम की जनता को भारतीय नागरिक होने की अनुभूति भी हो सके। इसलिए देश की कुल सकल घरेलू आय में मशीनों, प्राकृतिक संसाधनों और कानूनी मशीनरी के अस्तित्व के हिस्से को सीधे वोटरों के खाते में भेजा जाए। संसद की सन् 2011 में जारी विशेषज्ञों की  रिपोर्ट में वोटरों को प्राप्त होने वाली इस रकम को वोटरशिप कहा गया है।

3. आयकर रेखा के नीचे के सभी वोटरों को प्रतिमाह उक्त रकम प्राप्त होनी चाहिए। इसके लिए लोकसभा और राज्यसभा के 137 सांसद संसद में याचिका प्रस्तुत कर चुके हैं। राज्यसभा की विशेषज्ञ समिति 2 दिसंबर 2011 को ही वोटरों को वोटरशिप अधिकार देने का प्रस्ताव मंजूर कर चुकी है। संसद की विशेषज्ञ समिति ने देश के वोटरों की  औसत आमदनी की आधी रकम प्रत्येक महीना बिना शर्त सरकारी खजाने से वोटरों के खाते में भेजने की सिफारिश की है। सन् 2022 की कीमतों पर यह रकम लगभग ₹8000 प्रतिमाह है।  विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट को वोटर शिप डांट काम  वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इस विषय में विस्तृत सिद्धांतिक और व्यवहारिक जानकारी Voters Party International के यूट्यूब चैनल   पर प्राप्त की जा सकती है।
4. असम प्रदेश की सरकार के मुख्य सचिव ने इस ज्ञापन पर क्या कार्यवाही की है, इसकी जानकारी ज्ञापन देने के 1 महीने के अंदर वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के केंद्रीय कार्यालय के पते पर भेजा जाए। पार्टी के कार्यालय का पता है- सचिव, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल, केंद्रीय कार्यालय 385 लेन-12/3  वजीराबाद विलेज, दिल्ली 110084
ज्ञापन दाता
(ललित पेगू)
लगभग 2000 प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि और प्रदेश अध्यक्ष- वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।