गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र, वार्ड - 34 रतनलालनगर के अंतर्गत, बी - ब्लाक बर्रा - 7, Kanpur में सड़क धंसी।

गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र, वार्ड - 34 रतनलालनगर के अंतर्गत, बी - ब्लाक बर्रा - 7, Kanpur में सड़क धंसी।

Kanpur, UP 16 Sept. समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह चकित ने बताया कि, आज प्रातः मुझे अवगत हुआ की, गोविंदनगर विधानसभा के अंतर्गत, वार्ड - 34 रतनलालनगर, निवास संख्या:- बी - 413 ई. डब्ल्यू. एस. बर्रा - 7 के समीप सड़क धंस गई हैं। कारण कल रात्रि में अधिक वर्षा हुईं। इसी तरह पूर्व में भी यह सड़क धंस चुकी थी, निवास संख्या:- बी - 417 ई. डब्ल्यू. एस. बर्रा - 7 के समीप तब मैंने कानपुर नगर निगम को अवगत कराकर, धंसी हुई सड़क को सुव्यवस्थित करवाया था। आज भी मैंने कानपुर नगर निगम को अवगत करा दिया हैं, की निवास संख्या:- बी - 413 ई. डब्ल्यू. एस. बर्रा - 7 के समीप सड़क धंस गई है‌। सड़क की सुरंगनुमा स्थिति हो चुकी है। धंसी हुई सड़क से बच्चों, वृद्धों, दिव्यांगों, महिलाओं, क्षेत्रीय लोगों, राहगीरों और जानवर ( बेजुबानों ) को असुविधा बनी हुई है, जान-माल का खतरा बना हुआ है। कानपुर नगर निगम से प्रार्थना हैं, तत्काल निरीक्षण कराकर संतोषजनक उचित कार्रवाई कर सड़क सुव्यवस्थित करवाएं। क्षेत्रीय निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि बी - 413 बर्रा - 7 मेरे घर के पास सड़क धंस गई है, पानी भरने के कारण। जब से जियो की लाइन पड़ी है, तब से सड़क खराब हो चुकी है। जगह-जगह पर सड़क धंस जाती है। क्षेत्रीय लोगों ने मिलकर इसे कई बार ठीक कराया है। मिट्टी डाली जाती है ना जाने कहां चली जाती है। हादसा होने की आशंका बनी हुई है। समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह चकित, चंदशेखर, लालमन, रामनारायण आदि लोग उपस्थित रहे।

कृपया प्रकाशित करने कि कृपा करें।

हार्दिक आभार !!

-:भवदीय:-
कृष्ण कुमार सिंह चकित
( समाजसेवी )
स. सूत्र:- 9621684692

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।