अमृत महोत्सव डी. बी.एस.एस खालसा इंटर आगरा, में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

Agra 15 August : आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में  'स्वतंत्रता दिवस'  प्रात: डी. बी.एस.एस खालसा इंटर आगरा, में बड़े ही हर्ष और उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
          प्रात:प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा भी बड़े ही भव्य तरीके से निकाली गयी। विध्यालय में माननीय प्रबंधक महोदय (माननीय श्री जगदीप सिंह साहनी) एवं समस्त सम्मानीय सदस्यों के कर कमलों द्वारा बड़े ही सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया। छात्र व छात्राओं ने साँस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। अंत में समापन के बाद विद्ध्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरण किया गया । कार्यक्रम में विध्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष रुप से  सहयोग रहा। सभी माननीय सद्स्य बधाई के पात्र हैं । 
पदमावती बघेल
आगरा  ।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।