देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी ब्रिगेडियर टी.वी. प्रदीप कुमार ने प्राप्त की 15,000 राखियाँ
लखनऊ, 27 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिक भाईयों हेतु बड़े ही स्नेह व गर्व के साथ 15,000 राखियाँ भेजी हैं। सी.एम.एस. के सभी 21 कैम्पस की छात्राओं की प्रतिनिधि 15 छात्राओं ने सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम के नेतृत्व में ब्रिगेडियर टी.वी. प्रदीप कुमार, आॅफिसियेटिंग जनरल आॅफीसर कमान्डिंग, सेन्ट्रल कमाण्ड यूनिट को जवानों तक पहुँचाने के लिए 15000 राखियाँ भेंट की। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्राओं ने ब्रिगेडियर प्रदीप समेत सेन्ट्रल कमाण्ड में उपस्थित अन्य सैनिक भाइयों को राखी भी बाँधी।
इस अवसर पर एक अनौपचारिक बातचीत में सी.एम.एस. छात्राओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने घरों से दूर रह रहे वीर जवानों के लिए राखियां भेज कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। इन छात्राओं का कहना था कि आज अगर हम सब देशवासी अपने को सुरक्षित महसूस कर पाते हैं तो वह सिर्फ और सिर्फ सैनिक भाइयों की बहादुरी की वजह से है। हम इन सैनिक भाइयों से अपनी रक्षा की उम्मीद करते हैं, साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना भी करते हैं। यही बहादुर भाई हमारी व हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हैं। वे दिन-रात कठिन-से-कठिन परिस्थितियों में रहकर देश की सुरक्षा करते हैं। अपने इन्ही वीर भाईयों के दम पर हम लोग अमन-चैन से रहते हैं।
Congratulations
Pradeep ji Pal
www.palworldtimes.com
Whatsapp : 9839423719











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।