
इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. के सात छात्रों की माताओं को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया मेयर संयुक्ता भाटिया ने
लखनऊ, 30 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ‘शिक्षक-छात्र स्वागत समारोह’ आयोजित हुआ। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. शिक्षकों के साथ ही विद्यालय के पूर्व व वर्तमान मेधावी छात्रों को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री संयुक्ता भाटिया, मेयर, लखनऊ ने इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. 7 मेधावी छात्रों यशार्थ शेखर, कृतिका शुक्ला, तरूण कुमार शुक्ला, अनुजा त्रिवेदी, तुषार आनंद, आयुष कुमार शिहारे एवं स्पर्श वर्मा की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया। इसके अलावा, विदेशों की टॉप यूनिवर्सिटी में उच्चशिक्षा हेतु स्कॉलरशिप के साथ चयनित छात्रों, क्लैट, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना, कैट, एनडीए आदि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराने वाले सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को खास तौर पर सम्मानित किया गया।
इससे पहले, मुख्य अतिथि सुश्री संयुक्ता भाटिया, मेयर, लखनऊ ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उदघाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सुश्री भाटिया ने कहा कि सी.एम.एस. शिक्षक छात्रों का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। इस एक वर्ष में सी.एम.एस. शिक्षकों ने सात आई.ए.एस. अधिकारी देश को देकर लखनऊ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षक ही उन्हें महान इन्सान बनाकर देश का भविष्य संवारते हैं। समारोह का शुभारम्भ ‘स्कूल प्रार्थना’ एवं ‘वंदे मातरम’ की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से हुआ। इसके साथ ही ‘सर्वधर्म प्रार्थना’, ‘विश्व एकता प्रार्थना’ एवं ‘प्रार्थना नृत्य’, गीत ‘स्कूल चलो, स्कूल चलो, स्कूल चलेंगे’, कोरियोग्राफी ‘नेकी की राह’, कव्वाली आदि विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों की अतुलनीय मेहनत व लगन का ही यह परिणाम है कि विद्यालय के छात्र आज देश में ही नहीं अपितु सारे विश्व में विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये जबकि सी.एम.एस. की सुपीरियर प्रिन्सिपल एवं क्वालिटी अश्योरेन्स व इनोवेशन विभाग की हेड सुश्री सुस्मिता घोष ने सभी का हार्दिक स्वागत व आभार व्यक्त किया।
Congratulations
Pradeep ji Pal
www.palworldtimes.com
Whatsapp : 9839423719
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।