परम श्रद्धेय डा. भारत सिंह बघेल की  जयन्ती के अवसर पर  हार्दिक बधाइयाँ!

1 अक्टूबर को प्रथम जनरल सैक्रेटरी बहुजन समाज पार्टी तथा 
लेबर पार्टी के संस्थापक-अध्यक्ष 
परम श्रद्धेय डा. भारत सिंह बघेल की 
जयन्ती के अवसर पर 
हार्दिक बधाइयाँ!
समाज के लोग इस महान आत्मा के जन्म दिवस को 
विश्व एकता दिवस के रूप में सादगी के साथ मनायें। 
    राजनैतिक चेतना जगाने के लिए जीवन पर्यन्त समर्पित परम श्रद्धेय डा. भारत सिंह बघेल का जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सहूरिया गांव, ब्लाक पुरावली में 1 अक्टूबर 1959 को हुआ था। आपको समाजसेवी के उच्च संस्कार अपने पूर्वजों तथा माता-पिता से मिले थे। वह एक कुशल संगठन कर्ता, विचारक, कुशल वक्ता तथा लोकप्रिय राजनेता थे। 
    आपने परम श्रद्धेय काशी राम जी के साथ मिलकर बहुजन समाज पार्टी का गठन किया था। इस पार्टी के प्रथम अध्यक्ष परम श्रद्धेय काशी राम जी तथा प्रथम जनरल सैक्रेटरी परम श्रद्धेय डा. भारत सिंह बघेल थे। वर्तमान में इस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया श्रीमती मायावती जी हैं। 
    परम श्रद्धेय डा. भारत सिंह बघेल ने समाज को संगठित करने के लिए लेबर पार्टी की स्थापना की। वह इस पार्टी के सर्वमान्य तथा लोकप्रिय अध्यक्ष थे। आपने विषम परिस्थितियों में निरन्तर कठिन परिश्रम के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इस पार्टी के संगठन का विस्तार किया।
    आपने विभिन्न 7 पार्टियों के सहयोग से परिवर्तन मोर्चे का गठन किया। इस परिवर्तन मोर्चे के बैनर तले धनगर आन्दोलन को लेकर आपने उत्तर प्रदेश में 13 विशाल रैलियां कराई जिससे द्वारा सारा समाज एकजुट हुआ।
    आपकी ताजनगरी आगरा कर्मभूमि रही। 9 जनवरी 2016 को हृदयगति रूक जाने के कारण परम श्रद्धेय डा. भारत सिंह बघेल जी हमारे बीच नहीं रहे। आपकी धर्मपत्नी श्रीमती कमला जी ने आपके राजनैतिक कार्यों को आगे बढ़ाने में सदैव आपका साथ दिया। 
    आत्मा अजर अमर अविनाशी है। परम श्रद्धेय डा. भारत सिंह बघेल शरीर रूप में हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनका समाजसेवा का जुनून तथा जज्बा सदैव समाज को उनकी बतायी राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। 
    समाज के लोगों से हमारी अपील है कि वह परम श्रद्धेय डा. भरत सिंह बघेल के जन्म दिवस 1 अक्टूबर को विश्व एकता दिवस के रूप में सादगी के साथ मनाये। साथ ही इसकी रिपोर्ट तथा फोटो हमें भेजने की कृपा करें। 

निवेदक: जगजीवन पाल, लखनऊ एवं समस्त सहयोगीगण
वाट्सअप 93356-80141
प्रस्तुति: प्रदीपजी, वरिष्ठ पत्रकार एवं
एडीटर इन चीफ पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।