आगरा, उत्तर प्रदेश। धनगर समाज समिति एवं समानांतर के संयुक्त तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती की पूर्व संध्या पर उत्साहपूर्ण वातावरण में नुक्कड़ नाटक एवं प्रेरणादायी काव्य सम्मेलन का सफल आयोजन भी खंदारी में किया गया। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि दुर्ग विजय सिंह और अध्यक्षता डा. राजेन्द्र मिलन ने की। प्रख्यात कवियों ने रचना पाठ से लोकमाता की लोक कल्याणकारी शिक्षाओं पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। श्रीमती पदमावती बघेल ने अपनी ओजस्वी रचना के द्वारा मातुश्री का गुणगान करके सभी को उत्साहित किया।
अगले दिन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती के अवसर पर धनौली से खेरिया मोड़ व अर्जुन नगर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। साथ ही शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
www.palworldtimes.com












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।