सीहोर, मध्य प्रदेश। आल इंडिया धनगर समाज महासंघ के तत्वाधान में देश के सबसे स्वच्छ इंदौर एवं मालवा प्रांत की महारानी लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर का 297वां जन्म दिवस धूमधाम से बीएसआई ग्राउंड में मनाया गया जिसमें नगर के भारी संख्या समाजजनों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
समारोह के आयोजक एवं आल इंडिया धनगर पाल महासभा के अध्यक्ष श्री जितेंद्र गुजर धनगर ने बताया कि महाराष्ट्र के अहमदनगर के समीप चैडी ग्राम में अहिल्या बाई का जन्म सन् 1725 में हुआ था। इंदौर के राजकुमार खांडेराव से उनका विवाह हुआ और वे इंदौर की रानी बनी। उन्होंने आगे बताया की माँ अहिल्या बाई होल्कर अनंत शिवभक्त एवं एक न्यायप्रिय एवं कुशल शासिका थी। मातुश्री ने अपनी कुशल राजनैतिक क्षमताआंे का परिचय देते हुए अनेक विकास कार्य कराए जिसकी बुनियाद पर आज का हमारा शहर इंदौर खड़ा है। नारी उत्थान एवं नारी शिक्षा के लिए अहिल्या बाई ने भरसक प्रयास किए एवं उन्हें प्रथम पंक्ति में खड़ा करने का प्रयास किया।
श्री गुजर ने आगे बताया कि वीरांगना अहिल्या बाई होल्कर भारत में एक मात्र महिला शासिका है जिन्होंने अपने कार्यकाल में लगभग 1800 मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया जिसमें हिन्दू आस्था का केंद्र काशी विश्वनाथ एवं सोमनाथ मंदिर भी शामिल हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री प्रेम नारायण कुकनदा, कमल सिंह धनगर, मनीष धनगर, ओम प्रकाश गुजर, अंकित धनगर, सावन केसरिया, विवेक धनगर, राजेश गुजर एवं भारी संख्या मे समाजजन उपस्थित रहे।











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।