लखनऊ 29 मई। लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जयन्ती के उपलक्ष्य में पारिवारिक एकता सत्संग, बाल प्रतिभा प्रदर्शन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन रविवार, 29 मई 2022 को टीले वाले हनुमान मंदिर, गांव कल्ली पश्चिम निकट पीजीआई अस्पताल, रायबरेली रोड, लखनऊ में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक किया गया। यह आयोजन जय जगत फाउण्डेशन (रजि.), लखनऊ की ओर से किया गया। समारोह का शुभारम्भ मातुश्री के चित्र के समक्ष दीप जलाकर तथा फूलमालायें पहनाकर हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी डा. ज्योति पाल, संचालक, जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केन्द्र ने नशा मुक्त - स्वथ्य भारत बनाने के लिए सारगर्भित विचार दिये। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री सीता राम पाल ने की। डा. ज्योति पाल के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। टीम के सदस्यों में बृजेश शुक्ला, सूरज पाल, हिमांशु श्रीवास्तव, अंशिखा अग्निहोत्री ने सभी की विभिन्न प्रकार की जांच करके उचित परामर्श दिया। बच्चों के वजन भी लिये गये। विश्व पाल ने सभी को 31 मई को स्वेच्छा से रक्त दान करने के लिए पे्ररित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कथा वाचक मुन्नू महाराज, श्री शंकर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख,
श्री अनिल पाल, श्री ठाकुर दास पाल, बहेड़ी, बरेली, श्री दिलीप पाल आदि ने सभी को पारिवारिक एकता की शिक्षा के विचारों को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सभी का मनमोह लिया। सभी सर्वश्रेष्ठ बच्चों को आकर्षक पुरस्कारों तथा पुस्तकें भेंट करके सम्मानित किया गया। बच्चों में दीपिका, मनशी, प्रियंशी, अक्षरा, प्रणव, संजना, शिवांशी, रोली, प्रियंशी, अनुष्का, अमन कृष्ण आदि भारी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।
समारोह का संचालन/संयोजक प्रदीपजी पाल ने कुशलतापूर्वक किया। साथ ही श्रीमती उमाजी पाल, श्रीराम पाल, अमर पाल, वीरेन्द्र पाल, भगवानदीन रैदास, छेदा लाल रावत, श्रीमती नीतू सिंह, युवा विश्व पाल, प्रिय जय जगत ने समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
अन्त मंे प्रसाद वितरण, पारिवारिक एकता की पुस्तक/पम्पलेट, हरि कमल दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र तथा मोहन धारा दैनिक समाचार पत्र की एक-एक प्रति सभी को सादर भेंट की गयी। इस अवसर के वीडियो बनाकर देश भर में पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज चैनल के माध्यम से शेयर करके पारिवारिक एकता का संदेश देशवासियों को दिया गया।
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
वाट्सअप 9839423719












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।