अभिषेक पाल ने विश्व स्तर की दस किलोमीटर की दौड़ का खिताब जीता 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के पूरे शुक्लान कस्बे के धावक अभिषेक पाल ने बेंगलुरू में 15 मई 2022 को ऐतिहासिक दौड़ लगाते हुए ‘विश्व 10 के’ यानी दस किलोमीटर की दौड़ का खिताब जीत लिया है। आपने पहले तीन धावकों के बीच अखिरी क्षण तक जोरदार प्रतिस्पर्धा करके बाजी मारी। अभिषेक इससे पहले भी कई बड़ी दौड़ें जीतने का रिकार्ड बना चुके हैं। 
    भारतीय रेलवे में कार्यरत अभिषेक अमेठी के ख्याति प्राप्त एथलेटिक हैं। इनके भाई राहुल पाल अंतरराष्ट्रीय धावक हैं। बहन रेबी पाल भी राष्ट्रीय चैम्पियन हैं। उन्होंने इस दौड़ में 30 मिनट 05 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया।
Congratulations
Pradeep ji Pal 
www.palworldtimes.com
Whatsapp : 9839423719

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।