सपरिवार पधारने का सादर आमंत्रण
सम्मानित साथियों,
जय विज्ञान, जय संविधान!
आपको सूचित किया जाता है कि दिनांक 16 मई 2022, दिन सोमवार , अपराह्न 04 बजे से 06 बजे तक, राजमाता अहिल्याबाई होलकर सभागार, निकट आजाद नगर पुलिस चैकी, आलमबाग, लखनऊ में महामानव गौतम बुद्ध का जन्म दिन, मानवता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
मानवता का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले महामानव बुद्ध का जन्म (कपिलवस्तु), भारत में हुआ। दुनिया के तमाम देशों ने उनके विचारों को अपनाया और उन्हीं के कारण भारत को सम्मान की नजर से देखा जाता है।
आपसे आग्रह है कि निश्चित समय से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर महामानव बुद्ध के संदेश का लाभ उठाएं और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
निवेदक
विजय कुमार पाल
प्रधान ट्रस्टी पी बी डी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ
प्रांतीय कोषाध्यक्ष, अर्जक संघ, उत्तर प्रदेश एवं
जिला सलाहकार, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, उत्तर प्रदेश












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।