आगरा, उत्तर प्रदेश 13 मई। अद्वितीय प्रतिभा के धनी कोडिंग मास्टर देवांश धनगर को सुरभि साहित्य संस्कृति अकादमी, खंडवा, मध्य प्रदेश ने समाज रत्न गौरव सम्मान से हाल ही में सम्मानित किया है। देवांश आगरा के गांव बरारा का रहने वाला है।
संस्था के अध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र चैरे ने इस सम्मान को देते हुए कहा कि देवांश एक अद्वितीय प्रतिभा का धनी है। इस उभरती हुई विलक्षण प्रतिभा से देश को बहुत आशायें हैं।
12 वर्षीय देवांश वर्तमान में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। देवांश को उसकी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते प्रशासन ने सीधे कक्षा 12 में दाखिले की विशेष अनुमति दी है। वह अभी तक एक भी दिन स्कूल नहीं गया है। वह घर पर ही रहकर निर्धारित पुस्तकों से तैयारी करता हैं।
देवांश को महाराष्ट्र के गवर्नर श्री भगत सिंह कोश्यारी ने बाल गौरव सम्मान से मुम्बई के राजभवन में सम्मानित किया था। देवांश ने अपनी प्रतिभा के बलबुते अब तक लगभग 100 से अधिक इंटरनेशनल, नेशनल और क्षेत्रीय स्तर के अवार्ड जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
देवांश देश के लगभग 400 से ज्यादा बच्चों को आॅनलाइन कोडिंग का प्रशिक्षण दे चुका है। देवांश अपने गांव बरारा स्थित आवास पर हाई स्कूल के बच्चों को निःशुल्क साइंस व गणित की टयूूशन देने के साथ बच्चों को कोडिंग भी सिखाता है।
प्रदीप कुमार सिंह
वरिष्ठ पत्रकार
वाट्सअप 98394 23719












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।